'दादासाहेब फाल्के' बायोपिक में होगा दो जॉनर का तड़का, आमिर खान ने खोली राजकुमार हिरानी के प्लानिंग की पोल!
Dadasaheb Phalke biopic: राजकुमार हिरानी वो डायरेक्टर जिसका 100% हिट वाला ट्रैक रिकॉर्ड है। वो ऐसे फिल्ममेकर हैं जिनकी कहानियां लोगों के दिलों में उतरती हैं। अब उन्होंने 'दादा साहेब फाल्के' की बायोपिक बनाने का एलान किया है। इसमें आमिर खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद आमिर और हिरानी तीसरी बार साथ आ रहे हैं। इन दोनों फिल्मों को उनकी शानदार स्क्रिप्ट, गहराई से भरे इमोशंस और दमदार कहानी के लिए खूब सराहा गया था। एक इटंरव्यू में आमिर ने फिल्म के बारे में बात की है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब आमिर से पूछा गया कि क्या फाल्के की बायोपिक में भी ह्यूमर देखने को मिलेगा? तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि राजू और अभिजात (जोशी, राइटर) की कॉमेडी की तरफ एक खास रुचि है और मेरी भी। हम तीनों को ह्यूमर बहुत पसंद है, और मुझे लगता है कि यही वो जॉनर है जिसमें राजू सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हैं। ड्रामा जिसमें ह्यूमर भी हो। तो ये फिल्म भी शायद उसी स्पेस में होगी।"
इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। आमिर खान सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ के बाद सीधे इसकी तैयारी में लग जाएंगे। फिल्म की कहानी जिस पुराने ज़माने पर बेस्ड है, उसे असली जैसा दिखाने के लिए लॉस एंजेलेस की एक वीएफएक्स कंपनी ने AI की मदद से सीन तैयार किए हैं। इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पिछले चार साल से बन रही है। इसे राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी, हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज ने मिलकर लिखा है। हालांकि इस फिल्म पर अभी तक और भी ज्यादा अपडेट नहीं आया है। मसलन ये जानकारी भी नहीं आई है कि आमिर के साथ फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर्स कौन से होंगे। फिल्म जबसे अनाउंस हुई है, तभी से दर्शकों में एक्साइटमेंट है। फिलहाल आमिर अपनी सितारे जमीन पर की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications