पति राज कुंद्रा जेल में, शिल्पा शेट्टी ने कहा- 'जिंदगी के हर पल को एन्जॉय करना चाहिए'

पति राज कुंद्रा जेल में, शिल्पा शेट्टी ने कहा- 'जिंदगी के हर पल को एन्जॉय करना चाहिए'

मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव का सामना कर रही है। पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई है। पति राज कुंद्रा की गरिफ्तारी के लगभग एक महीने तक शिल्पा सोशल मीडिया और पैपराजी से दूर थीं। लेकिन शिल्पा ने अब सुपर डांसर-4 में बतौर जज फिर से वापसी की है। वहीं पिछले कुछ दिनों में शिल्पा इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव नजर आ रही हैं। शिल्पा ने अब अपने नए पोस्ट में कहा है कि 'जिंदगी के हर पल को एन्जॉय करना चाहिए।' शिल्पा अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी बनाने के लिए हर कोशिश कर रही हैं।

Recommended Video

    Shilpa Shetty ने पति की गिरफ्तारी के बीच शेयर किया Post, कहा- हर Moment जीना चाहिए | वनइंडिया हिंदी
    शिल्पा बोलीं- हर पल जियो जिंदगी

    शिल्पा बोलीं- हर पल जियो जिंदगी

    शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ दिनों इंस्टाग्राम स्टोरी पर मोटिवेशनल किताब के कोटेशन शेयर कर रही हैं। जिसमें 'नाकारात्मक और तनावपूर्ण' जिंदगी से उबरने के तरीकों के बारे में बताया गया है। शिल्पा ने अपने इस मोटिवेशनल कोट में लिखा है, "हर पल जियो"।

    शिल्पा बोलीं- मैं जीवन में पॉज बटन नहीं दबा सकती

    शिल्पा बोलीं- मैं जीवन में पॉज बटन नहीं दबा सकती

    शिल्पा ने किताब का जो पैराग्राफ शेयर किया है, ''हम अपनी जिंदगी में पॉज बटन को नहीं दबा सकते हैं, क्योंकि हर दिन, हर पर गिना जाता है। फिर आप चाहे अच्छे वक्त में हो या बूरे वक्त में। भले ही हम एक समय जीवन तनावपूर्ण हो जाता है, लेकिन हम उससे निकल सकते हैं। तो क्या असल में हम ऐसा चाहते हैं।''

    'जिंदगी के हर पल को एन्जॉय करना चाहिए'

    'जिंदगी के हर पल को एन्जॉय करना चाहिए'

    शिल्पा ने आगे लिखा, कई बार चीजें हमें अपने वक्त पर छोड़ देनी चाहिए। जब हम परेशान हो जाते हैं तो भी हमारी जिंदगी नहीं ठहरती है, चलती रहती है। फिर चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए। हमारे पास वास्तव में केवल समय है। इसलिए समय गंवाने से अच्छा है कि हम हर पल को जिएं, जिससे हमारे हाथ से वक्त न निकल सके। मैं हर पल को पूरी तरह से जीना चाहूंगी।''

    शिल्पा ने की सुपर डांसर-4 में वापसी

    शिल्पा ने की सुपर डांसर-4 में वापसी

    शिल्पा शेट्टी ने बीते वीकेंड सुपर डांसर-4 में बतौर जज वापसी की है। शिल्पा ने अपने खिलाफ लिखे गए निगेटिव पोस्ट पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। लेकिन शिल्पा की याचिका कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि कोर्ट मीडिया के सूत्रों पर रोक नहीं लगा सकती है। फिलहाल राज कुंद्रा जेल में हैं। शिल्पा के पति पर अश्लील वीडियो बनाने और पब्लिश करने का आरोप है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+