Amar Singh Chamkila: दिलजीत-परिणीति की 'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर रिलीज, रोमांटिक कहानी जीत लेगी दिल

Amar Singh Chamkila Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ पंजाब के फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

'अमर सिंह चमकीला' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर आज यानी 28 मार्च 2024 को जारी कर दिया गया है। मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस दौरान फिल्म की लीड स्टार कास्ट दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा सहित कई कलाकार इवेंट में मौजूद थे।

Amar Singh Chamkila

फिल्म को रियल लोकेशन पर शूट किया गया
आपको बता दें कि 'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर काफी दमदार है। ट्रेलर देखकर ये साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म को रियल लोकेशन पर शूट किया गया है। इस फिल्म की कहानी ओरिजनल रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है जिन्हें 'पंजाब का एल्विस प्रेस्ली' कहा जाता था। ये फिल्म दर्शकों को पंजाब के लोक संगीत की झलक भी देगा।

ओरिजनल रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला की कहानी
वहीं फिल्म में परिणीति चोपड़ा चमकीला की पत्नी और सिंगिंग पार्टनर अमरजोत का किरदार निभाती नजर आएंगी। आपको बता दें कि अमर सिंह चमकीला की 27 साल की उम्र में ही हत्या कर दी गई थी। अब उनकी कहानी को लोगों के सामेन पेश किया जाएगा।

परिणीति-दिलजीत की रोमांटिक केमिस्ट्री
2 मिनट 38 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ की डैशिंग अंदाज में एंट्री होती है। दिलजीत से एक लड़की कहती नजर आती है चमकील एल्विस ऑफ पंजाब जो दुनियाभर में अपने गंदे और अश्लील गीतों के लिए जाना जाता है। ये सुनकर दिलजीत कहते हैं आपको तो बिल्कुल समझ नहीं आ रहा होगा कि.. मैं बताता हूं।

12 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के ट्रेलर में दिलजीत और परिणीति की रोमांटिक केमिस्ट्री की भी झलक देखने को मिलती है। दिलजीत और परिणीति ट्रेलर में एक साथ खूब स्टेज परफॉर्मेंस देते हुए नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार ये फिल्म आगामी 12 अप्रैल 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+