'बिग बॉस 19' के घर में होंगे अमाल और तान्या आमने सामने, नीलम की वजह से छिड़ी लड़ाई
कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' लगातार नए ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शो के ताज़ा प्रोमो में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। प्रोमो की शुरुआत में अमाल किचन एरिया में तान्या से कहते हैं, "हम तो घुसेंगे, तू क्या कर लेगी। आज भिड़कर दिखा।" अमाल ने आगे तंज कसा कि तान्या खुश है क्योंकि पूरा "वीकेंड का वार" उसी पर केंद्रित रहा।

अमाल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि तान्या अब सलमान खान से कहेगी कि घर की कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूम रही है। दिलचस्प बात यह रही कि तान्या ने अमाल की बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप वहां से चली गईं।
फरहाना और नीलम के झगड़े से बिगड़ा समीकरण
अमाल और तान्या के रिश्ते में यह दरार फरहाना भट्ट और नीलम गिरी के विवाद के बाद आई। नीलम को यह पसंद नहीं आया कि तान्या उनकी प्रतिद्वंद्वी फरहाना से बात कर रही थीं। इस पर अमाल ने नीलम का पक्ष लेते हुए कहा, "अगर तान्या अपनी दोस्त की नहीं हो सकी, तो हमारी क्या होगी।" इसके बाद अमाल और उनके ग्रुप ने तान्या को बॉयकॉट कर दिया। फैंस का कहना है कि आखिरकार अमाल को तान्या का असली चेहरा नजर आ गया।
प्रणित मोरे ने किया माहौल हल्का
तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रणित मोरे ने घर में एक मजेदार स्टैंडअप कॉमेडी शो रखा। इसमें उन्होंने घरवालों की हरकतों पर हल्का-फुल्का मजाक किया। उन्होंने फरहाना भट्ट की आदत पर चुटकी ली कि वह झगड़े में भी लोगों को "जी" कहकर संबोधित करती हैं। वहीं, अशनूर कौर का मजाक उड़ाया कि वह मृदुल को सबसे छोटा मानती हैं, जबकि उनकी खुद की उम्र केवल 21 साल है।
नॉमिनेशन और एलिमिनेशन
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना होगा कि दर्शकों का फैसला किसके पक्ष में जाता है और कौन बाहर का रास्ता देखता है।












Click it and Unblock the Notifications