अपने से 12 साल छोटे अली गोनी को दिल दे बैठी थीं सोनाली फोगाट, निधन के बाद टूटा एक्टर का दिल, लिखा कुछ ऐसा

अपने से 12 साल छोटे अली गोनी को दिल दे बैठी थीं सोनाली फोगाट, निधन के बाद टूटा एक्टर का दिल, लिखा कुछ ऐसा

मुंबई, 23 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट का सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बिग बॉस-14 से देशभर में मशहूर हुईं कंटेस्टेंट सोनाली फोगट के निधन से उनके को-कंटेस्टेंट अली गोनी का दिल टूट गया है। इसके पीछे की एक वजह तो साफ है क्योंकि बिग बॉस 14 में सोनाली फोगाट ने अली गोनी को लेकर कहा था कि वह उनको पसंद करती हैं। सोनाली फोगाट ने शो में कई बार अली गोनी के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने शो में तो यह तो कह दिया था कि अगर एजाज खान और पवित्रा पुनिया का प्यार करना गलत नहीं है तो मेरा अली गोनी को चाहना गलत कैसे हुआ।

सोनाली फोगाट के निधन से टूटा अली गोनी का दिल

सोनाली फोगाट के निधन से टूटा अली गोनी का दिल

सोनाली फोगाट के निधन के बाद अली गोनी ने ट्वीट कर बताया है कि उनका हार्ट ब्रेक हो गया है। हालांकि अली गोनी ने अपने ट्वीट में कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन उन्होंने हार्ट ब्रेक इमोजी शेयर किया है। अली गोनी ने मंगलवार के दोपहर 12.15 बजे ये ट्वीट किया है। अली गोनी के अलावा हिमांशी खुराना, अफासान खान जैसे सेलेब्रिटी ने भी कमेंट कर दुख जताया है।

बिग बॉस में सोनाली ने कबूला था कि वह अली के लिए फील करती हैं

बिग बॉस में सोनाली ने कबूला था कि वह अली के लिए फील करती हैं

सोनाली फोगाट ने शो में सलमान खान के सामने भी कबूला था कि वह अली गोनी के लिए फील करती हैं। सोनाली ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और यह जानने के बावजूद कि अली गोनी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन से प्यार करते हैं, सोनाली फोगाट ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था। अली जैस्मीन बिग बॉस के समय से ही रिलेशनशिप में हैं।

'मैं अली गोनी को पसंद करती हूं...'

'मैं अली गोनी को पसंद करती हूं...'

अली गोनी के प्रति अपने आकर्षण के बारे में बात करते हुए, सोनाली फोगाट ने शो में कहा था, ''ईमानदारी से, लोगों ने इसे बहुत अलग रंग दिया है। जब आप एक घर में कई लोगों के साथ रहते हैं, तो आप कुछ चुनिंदा लोगों के साथ जुड़ जाते हैं और उनके साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। इसी तरह, मैं उसे (अली गोनी) बताना चाहती थी कि मैं उसे पसंद करती हूं। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। ऐसा नहीं है कि शो खत्म होने के बाद मैं उनके साथ समय बिताने के लिए पागल हो जाऊंगी। अली गोनी को मैं पसंद करती थी और इसमें कुछ भी गलत नहीं था।''

अपने से 12 साल छोटे अली पर दिल हारकर चर्चओं में आई थीं सोनाली फोगाट

अपने से 12 साल छोटे अली पर दिल हारकर चर्चओं में आई थीं सोनाली फोगाट

43 वर्षीय सोनाली फोगट की मौत ने मनोरंजन और राजनीति जगत को झकझोर कर रख दिया है। सोनाली एक जाना-पहचाना नाम थी और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी। इतना ही नहीं वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं। अपने से 12 साल छोटे अभिनेता अली गोनी को दिल देकर सुर्खियों में सोनाली आ गई थीं। सोनाली के मन में अली गोनी के लिए फीलिंग्स आ गई थीं। इस बात का खुलासा खुद सोनाली ने नेशनल टीवी पर किया। उन्हें अक्सर अली गोनी के लिए अपनी भावनाओं का इजहार करते देखा गया था। एक बेटी की मां होने और 12 साल की होने के बावजूद अली गोनी से प्यार करने के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

शो से बाहर आने के बाद सोनाली ने अली के लिए क्या कहा था?

शो से बाहर आने के बाद सोनाली ने अली के लिए क्या कहा था?

शो से बाहर होने के बाद सोनाली फोगट ने एक इंटरव्यू में अली गोनी के लिए अपनी भावनाओं और लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने कहा था, 'मैंने जो कुछ भी महसूस किया, उसे व्यक्त किया। यह एक सामान्य बात है कि, जब आप ऐसे माहौल में रहते हैं जहां हमारा अपना कोई नहीं होता है, तो आपके मन में लोगों के लिए भावनाएं होती हैं। यह नकली नहीं था। अगर कोई किसी के लिए फीलिंग्स जाहिर करता है तो हमें उसका मजाक बनाने की बजाय उसकी सराहना करनी चाहिए, लेकिन जब मैंने अली गोनी के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर की तो लोगों ने मुझे ट्रोल कर दिया। मेरी भावनाएं सच्ची थीं।''

'लोग तो कहेंगे लोगों का काम है कहना'

'लोग तो कहेंगे लोगों का काम है कहना'

बिग बॉस 14 के बाद, सोनाली फोगट एक संगीत वीडियो में दिखाई दीं, जिसमें वह वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई थीं। उम्र के अनुकूल न दिखने के लिए उन्हें ट्रोल किया गया था। ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए, सोनाली फोगाट ने कहा, "मैं एक वेस्टर्न अवतार में देखी जाती हूं और जैसा कि आपने बिग बॉस के घर में देखा है, मुझे फैशनेबल कपड़े पहनने में मजा आता है। लेकिन ऐसे लोग हैं जो कमेंट करते हैं, कि 'इस उम्र में आप को ऐसे कपड़े पहनना शोभा नहीं देता।' मैं वास्तव में उनकी टिप्पणियों की परवाह नहीं करती क्योंकि जो लोग मुझसे प्यार करते हैं वे नफरत करने वालों की तुलना में अधिक हैं। लोग तो कहेंगे लोगों का काम है कहना। जलती है दुनिया जलाने वाला चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+