दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में बना अल्लू अर्जुन का Wax Statue, पहले तेलुगू एक्टर ने किया ऐसा बड़ा काम

Allu Arjun Wax Statue: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है और अब दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टैच्यू भी तैयार हो गया है। हालांकि उनका ये वैक्स स्टैच्यू इस साल के अंत में लोगों के लिए खोला जाएगा। फिलहाल एक्टर अल्लू अर्जुन को लोगों से पहले खुद इसे देखने का मौका मिला है।

मैडम तुसाद म्यूजियम पहुंचे अल्लू अर्जुन
आपको बता दें कि दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम के ऑफिशियल पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में इस वैक्स स्टैच्यू की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो क्लिप की शुरुआत अल्लू अर्जुन के पूरे ब्लैक लुक में म्यूजियम में पहुंचने से होती है। वीडियो में लाल जैकेट पहने वैक्स स्टैच्यू की पहली झलक भी दिखाई गई है जो फिल्म 'अला वैकुंठपूर्मुलु' के एक्टर के लुक की याद दिलाती है।

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टैच्यू
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अल्लू अर्जुन म्यूजियम में पहुंचते हैं वो खुद ही अपने वैक्स स्टैच्यू को देखरकर हैरान हो जाते हैं। वह अपने इस वैक्स स्टैच्यू के बारे में म्यूजियम के अधिकारियों से बातचीत भी करते हैं। वहीं अल्लू अर्जुन वीडियो में कहते हैं- एक तरह से ये मेरे लिए एक बहुत ही अनोखा अनुभव है क्योंकि एक बच्चे के रूप में जब मैं मैडम तुसाद गया था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं खुद को मैडम तुसाद में एक वैक्स स्टैच्यू के रूप में देखूंगा।

अल्लू अर्जुन को मिला नेशनल अवॉर्ड
दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम के ऑफिशियल पेज पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, ये अवॉर्ड जीतने वाले 69 वर्षों में पहले तेलुगू एक्टर और डांस मूव्स के एकमात्र अल्लू अर्जुन इस साल के अंत में मैडम तुसाद दुबई में अपने वैक्स स्टैच्यू के साथ आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं। पहले कभी न देखे गए इस चीज के लिए तैयार रहें।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी 'पुष्पा 2'
आपको बता दें कि तेलुगू एक्टर अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस बार फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के बीच लड़ाई दिखाई जाएगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर से रश्मिका मंदाना रोमांस करती नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+