Pushpa 2 BO Day 10: पुष्पा 2 की हुई 800 करोड़ के क्लब में एंट्री, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का मिला फायदा?
Pushpa 2 Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब 10वें दिन फिल्म ने करोड़ों कमाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धुआंधार कमाई कर रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 725.8 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं 9वें दिन 36.4 करोड़ रुपए कमाकर शानदार कलेक्शन किया। अब 10वें दिन की बात करें तो फिल्म पुष्पा 2 ने जबरदस्त कमाई की।

रिपोर्ट के अनुसार, 'पुष्पा 2: द रूल' ने 10वें दिन 62.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म 800 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। दस दिन की अगर कमाई बताएं तो फिल्म पुष्पा 2 ने कुल 824.5 करोड़ रुपए का जबरदस्त बिजनेस किया है। कहीं ना कहीं फिल्म को वीकेंड का भी फायदा मिला।
इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1105.85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने कमाई के मामले में आरआरआर और शाहरुख खान की जवान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म जवान ने 10वें दिन महज 38.05 करोड़ रुपये कमाए थे। देशभर में 474.89 करोड़ रुपये का ही आंकड़ा पार कर पाई थी। वहीं आरआरआर भी भारत में केवल 782.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई।
ऐसे में अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि हाल ही में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई थी। प्रीमियर के दौरान थिएटर के बाहर एक महिला की मौत हो गई जिसके बाद आसपास भगदड़ मच गई थी। हालांकि कुछ ही घंटे बाद एक्टर को जेल से जमानत मिल गई।
ये भी पढ़ें: Allu Arjun Jail: जेल में कैसे कटी 'पुष्पाराज’ की रात? नहीं खाया खाना, फर्श पर नींद, ऐसे रहे 18 घंटे?












Click it and Unblock the Notifications