साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, इंडस्ट्री पर छाया गहरा शोक, शूटिंग छोड़कर लौटे हैदराबाद

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम गरु का शनिवार की तड़के 94 साल की उम्र में निधन हो गईं। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ। इस खबर से अल्लू परिवार और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक छा गया है।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को शनिवार दोपहर कोकापेट में होने वाले अंतिम संस्कार से पहले अरविंद निवास पर लाया जाएगा।

allu-arjun

पोते अल्लू अर्जुन और राम चरण हैदराबाद लौटे
उनके पोते अल्लू अर्जुन और राम चरण ने इस कठिन समय में परिवार के साथ रहने के लिए अपनी फिल्म शूटिंग को बीच में ही छोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन मुंबई में एटली की आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तुरंत हैदराबाद लौट रहे हैं। मैसूर में फिल्म पेड्डी की शूटिंग में व्यस्त राम चरण ने भी शूटिंग रद्द कर दी और परिवार के साथ हैदराबाद लौट आए।

कोकापेट में होगा अंतिम संस्कार
अल्लू अर्जुन और राम चरण फुफेरे भाई (cousins) हैं। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और राम चरण की मां, सुरेखा भाई-बहन हैं। उनके दामाद मेगास्टार चिरंजीवी व्यक्तिगत रूप से अंतिम संस्कार की औपचारिकताओं और व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को कोकापेट में संपन्न होगा।

अन्य हस्तियां भी होंगी शामिल
दुख की इस घड़ी में पवन कल्याण और नागा बाबू, जो इस समय विशाखापट्टनम में एक जनसभा में शामिल थे, रविवार को हैदराबाद में पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

अल्लू परिवार के लिए एक युग का अंत
अल्लू कनकरत्नम का निधन उस प्रतिष्ठित अल्लू परिवार के लिए एक युग का अंत है, जो कई पीढ़ियों से तेलुगु सिनेमा में अपने गहन योगदान के लिए जाना जाता है। इंडस्ट्री को कुछ सबसे प्रसिद्ध स्टार देने वाले परिवार के स्तंभ के रूप में उनकी विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा और संजोया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+