कौन हैं धवल, जिससे इंडियन आइडल फेम सायली कांबले ने रचाई शादी?
नई दिल्ली, 25 अप्रैल: इंडियन आइडल 12 में सिंगर सायली कांबले ने खूब धमाल मचाया था। हालांकि वो ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, उस पर पवनदीव राजन ने कब्जा जमाया। अब सायली के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है, जहां उनकी फेवरेट सिंगर शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी वेडिंग की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं कौन है वो शख्स, जिसे सायली ने अपना हमसफर चुना है।

क्या करते हैं पति?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सायली ने धवल नाम के शख्स से शादी की है। दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से डेट कर रहे थे, हालांकि एक इंटरव्यू में धवल ने कहा था कि वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं। वैसे तो अभी धवल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया कि वो भारतीय नागरिक हैं। दोनों ने 21 दिसंबर 2021 को सगाई की थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धवल एलआईसी में काम करते हैं, लेकिन अभी तक इसी भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

महाराष्ट्रीयन रिवाज से शादी
वहीं सायली ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की है। उनका पूरा गेटअप भी महाराष्ट्र की वेशभूषा पर आधारित था। उन्होंने फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी पहनी, जबकि साड़ी के साथ बैंगनी रंग की शॉल कैरी करके उन्होंने अपने ब्राइडल आउटफिट को कंप्लीट किया। इसके अलावा डबल लेयर्ड नेकपीस, डिजाइनर कमरबंद और ग्रीन कलर की चूड़ियों ने उनके लुक को और बेहतरीन बना दिया।

पति भी शानदार गेटअप में
वहीं सोशल मीडिया पर इस शादी के फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला डालते नजर आए, जबकि उनके पीछे शादी की धुन बज रही थी। उनके पति धवल ने भी मराठी स्टाइल में गेटअप कर रखा था। शादी की खबर मिलते ही म्यूजिक इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने दोनों को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications