बेटी राहा को सीने से चिपकाए नजर आईं Alia Bhatt, पहली बार दिखी एक्ट्रेस की बेटी की झलक, देखें वीडियो

आलिया भट्ट अपनी 7 महीने की बेटी राहा के साथ करीना कपूर के घर स्पॉट हुईं। अब एक्ट्रेस की बेटी का ये क्यूट वीडियो देखकर फैंस प्यार लूटा रहे हैं।

Alia Bhatt

Alia Bhatt Daughter Raha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेटी राहा अब 7 महीने की हो चुकी है। लेकिन अब तक एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया। खुद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बेटी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की। अब उनका अपनी बेटी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राहा की झलक देखी जा सकती है।

बेटी राहा के साथ स्पॉट हुईं आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस का अपनी बेटी राहा के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वह करीना कपूर के घर के बाहर नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेटी राहा को गोद में लिए दिखीं और बेटी के चेहरे को हाथों से ढका हुआ था।

बेटी को सीने से चिपकाए नजर आईं एक्ट्रेस
वहीं पैपराजी ने भी आलिया भट्ट की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए राहा के चेहरे पर इमोजी लगा दिया है। वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी एकसाथ सेम कलर के आउटफिट में नजर आईं। जहां आलिया ने व्हाइट कपड़े पहने हुए हैं तो वहीं राहा भी सफेद फ्रॉक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में बेटी को सीने से चिपकाए, चेहरे पर हाथ रखे, कैमरे की तरफ मुड़कर देखते हुए नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
भले ही वीडियो में बेटी राहा का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन फैंस रणबीर-आलिया की क्यूट बेटी को देखकर खुश हो गए। तो वहीं वीडियो पर कमेंट कर कुछ फैंस सवाल कर रहे हैं कि, आखिर क्यों अब भी राहा का चेहरा पैपराजी ने छिपाया है।आपको याद दिला दें कि, बेटी को जन्म देने के बाद आलिया और रणबीर कपूर ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि उसकी कोई भी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ना करें। जब समय आएगा तो वह खुद ही उसकी फोटो पोस्ट कर देंगी।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएँगी। जिसमें लंबे समय बाद रणवीर सिंह के साथ उनकी ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे बड़े कलाकार लीड रोल निभाएंगे। ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+