संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' पर अटका आलिया का दिल, बोलीं- कोई भी रोल दे दो, एक पैसा नहीं लूंगी
मुंबई, 11 अगस्त: फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने हीरा मंडी नाम से नई वेब सीरीज बनाने का ऐलान किया है। भंसाली ने नेटफ्लिक्स के साथ अपनी इस नई वेब सीरीज के लिए डील साइन कर ली है। हीरा मंडी कोठों और वेश्वायाओं की जिंदगी पर होगी। संजय लीला भंसाली के इस प्रोजेक्ट के ऐलान के साथ ही आलिया का दिल इस पर आ गया है। आलिया ने भंसाली को कहा है कि आप मुझे इसमें कोई रोल दे दें, मैं फ्री में करने को तैयार हूं।

सीरीज में होंगे सात एपिसोड
संजय लीला भंसाली अपनी संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली वेब सीरीज हीरा मंडी को लेकर काफी चर्चा में हैं। वेब सीरीज में कुल सात एपिसोड होंगे और इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी समेत कई अभिनेत्रियां नजर आएंगी। आलिया भट्ट भी इसमें काम करना चाहती हैं। आलिया, भंसाली की इस सीरीज में फ्री में काम करने के लिए तैयार हैं।

भंसाली ने दिया ये जवाब
बताया गया कि आलिया ने भंसाली से हीरा मंडी में काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि कोई भी किरदार दे दीजिए मैं मुफ्त में काम करने को तैयार हैं। हालांकि भंसाली ने आलिया से फ्री में काम कराने से इनकार कर दिया और उनको फीस देने की बात कही। आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के साथ हाल ही में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी खत्म की है। गंगूबाई काठियावाड़ी एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल कर रही हैं। जल्दी ही इस फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।
Recommended Video

दुनिया के सबसे बडे रेड लाइट एरिया में से एक हीरा मंडी
हीरा मंडी पाकिस्तान के लाहौर में एक जगह है, जो तवायफों के लिए मशहूर और बदनाम है। एतिहासिक शहर लाहौर में बादशाही मस्जिद के करीब है हीरा मंडी। हीरा मंडी का इतिहास बहुत पुराना है। मुगलकाल से ही लाहौर की हीरामंडी चर्चा में रही है। मुगलों के बाद अंग्रेजों के समय भी यहां तवायफों का मुजरा होता रहा और देश के आजाद होने और अलग पाकिस्तान बनने के बाद भी।












Click it and Unblock the Notifications