Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने की सगाई, शेयर की तस्वीरें, कौन हैं भट्ट परिवार का बड़ा दामाद?
Shaheen Bhatt: मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के घर शहनाई बजने जा रही है, जी हां उनकी बड़ी बेटी शाहीन ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है और यही नहीं उनकी सगाई भी हो चुकी है, जिसकी जानकारी उन्होंने ही सोशल मीडिया पर दी है। अब सबके मन में सवाल ये है कि बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन ने आखिर किसके संग इंगेजमेंट की है?
तो आपको बता दें कि शाहीन ने भारत के जाने-माने तैराक ईशान मेहरा को अपना पार्टनर चुना है। इंस्टाग्राम पर शाहीन ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में, शाहीन ईशान संगअपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में, यह जोड़ा चलते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।

तीसरी तस्वीर में शाहीन ईशान के कंधे पर अपना सिर रखे हुए हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने वाली बात थोड़ी ज़्यादा ही कर दी है।'
ईशान मेहरा एक इंटरनेशनल तैराक हैं
मालूम हो कि ईशान मेहरा एक इंटरनेशनल तैराक हैं,वो युवा एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इसके बाद उन्होंने फिटनेस इंडस्ट्री में कदम रखा और अब एक फुल-टाइम फिटनेस ट्रेनर के रूप में काम कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने किया था बहन के रिश्ते का खुलासा
शाहीन ने जैसे ही अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, वो वायरल हो गई। शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई अन्य मशहूर हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी। पिछले साल, आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के बॉयफ्रेंड, ईशान मेहरा के साथ एक मज़ेदार तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में आलिया और ईशान स्विमिंग पूल में आराम करते हुए कैमरे के लिए पोज़ देते नज़र आ रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, 'उदास सोमवार + पूल बूट कैंप, ईशान मेहरा की बदौलत।'

ATG-सर्टिफाइड कोच हैं ईशान मेहरा
ईशान मेहरा ने यूथ एशियन गेम्स में तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद से उन्होंने फिटनेस इंडस्ट्री में कदम रख दिया है और अब एक फुल-टाइम फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम करते हैं। वो एक ATG-certified कोच हैं, जो लोगों को फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं, वो बॉलीवुड की बहुत सारी हस्तियों के भी ट्रेनर हैं।

कौन हैं शाहीन भट्ट?
आलिया और पूजा भट्ट (सौतेली बहन) की तरह शाहीन ने अभिनय को अपना करियर नहीं बनाया बल्कि वो अपने पिता महेश भट्ट के नक्शेकदम पर चलते हुए लेखन और फिल्म प्रोडक्शन को अपना करियर चुना। वह अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन की सह-मालिक हैं। शाहीन अपनी बहन की तरह इवेंट और पार्टी लवर नहीं हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। आलिया ने एक्टर रणबीर कपूर से शादी की है लेकिन शाहीन अभिनेत्री की बड़ी बहन हैं इसलिए भटट् परिवार के बड़़े दामाद ईशान मेहरा बनने जा रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications