आलिया भट्ट ने स्विमसूट में शेयर की ये हॉट फोटो, कातिलाना अदा ने मचाया तहलका
आलिया भट्ट ने स्विमसूट में शेयर ये हॉट फोटो, कातिलाना अदा ने मचाया तहलका
मुंबई, 18 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में समुद्र बीच पर वो अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ पल निकाल कर मस्ती करते हुए बेहद खुद नज़र आईं। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक समंदर किनारे से एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वे अपनी सहेली के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं, इस फोटो में आलिया की कातिलाना अंदाज ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है।

आलिया ने खास मौके पर शेयर की ये तस्वीर
हालांकि आलिया भट्ट ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन को उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए ये तस्वीर शेयर की है। आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर के बीच गहरी दोस्ती है और उनके साथ अपनी मस्ती करते हुए फोटो शेयर करती रहती हैं।

समुद्र के किनारे स्विमसूट में इस खास दोस्त के साथ आईं नज़र
अलिया भट्ट ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें आलिया आकांक्षा दोनों स्विमसूट में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर मालदीव के बीच की है जब आलिया अपनी दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। ये तभी की फोटो है आलिया अपनी दोस्त के साथ समुद्र के किनारे स्विमसूट पहने बैठी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय यूनिवर्स।

आलिया की ये कातिलाना फोटो जमकर वायरल हो रही है।
आलिया की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आलिया की ये कातिलाना फोटो जमकर वायरल हो रही है। लोग आलिया की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आलिया इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें वो आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आईं थीं। अब वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आने वाले दिनों में नजर आएंगी। इस फिल्म में पहला मौका होगा जब वह रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर दिखेंगी।

आलिया भट्ट की आने वाली हैं ये बड़ी फिल्में
अलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', करण जौहर की 'तख्त' और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और शाहरुख खान की 'डार्लिंग' में भी नजर आएंगी। बहुत कम समय में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। कई बार दोनों की शादी की डेट होने की खबर आई लेकिन अभी तक ये दोनों कुंआरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications