आलिया भट्ट ने 'लैंड करा दे' वाले विपिन साहू के साथ की पैराग्लाइडिंग,Video में देखें एक्ट्रेस ने कैसे कराया चुप

मुंबई, 12 मई: 'लैंड करा दे भाई, बस लैंड कर दे' पैराग्लाइडिंग के वीडियो के जरिए इंटरनेट सेंसेशन विपिन साहू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, विपिन साहू को अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ काम करने का मौका मिला है। वह आलिया के साथ एक विज्ञापन में नजर आए हैं। विपिन ने आलिया भट्ट के साथ मिलकर अपने पैराग्लाइडिंग के अपने वायरल वीडियो को री-क्रिएट किया है। हालांकि, यह वीडियो पहाड़ों पर नहीं, बल्कि स्टूडियो में शूट किया गया है।

आलिया भट्ट के साथ री-क्रिएट किया वीडियो

आलिया भट्ट के साथ री-क्रिएट किया वीडियो

वीडियो में एक चॉकलेट ब्रांड का प्रमोशन किया गया है। वीडियो री-क्रिएट में जब विपिन डर कर लैंड कराने के लिए कहते हैं, तो इंस्ट्रक्टर आलिया भट्ट पहले तो उन्हें चुपचाप देखती रहती हैं, फिर चॉकलेट पकड़ा देती हैं। कहती हैं 'खाओ और लाइट हो जाओ।' चॉकलेट खाकर विपिन भी शांत हो जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए विपिन साहू ने लिखा, ''किसने कहा कि एक मीम आगे नहीं बढ़ सकता? किसने कहा कि एक मीम की जिंदगी बस एक से दो महीनों की होती है? ये सारे बकवास स्टीरियोटाइप तोड़े और आलिया भट्ट के साथ शूटिंग की।''

कौन हैं विपिन साहू ?

कौन हैं विपिन साहू ?

यूपी के बांदा जिले के रहने वाले विपिन साहू जुलाई 2019 में दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए। विपिन ने बताया था कि उन्हें पैराग्लाइडिंग से डर लगता था, इसलिए मना कर दिया। इसपर दोस्त उनका मजाक उड़ाने लगे, क्योंकि वहां कई लड़कियां भीं पैराग्लाइडिंग कर रही थीं। काफी कहने पर वह पैराग्लाइडिंग के लिए तैयार हो गए।

गालियां देते हुए बोले - लैंड करा दे भाई, बस लैंड करा दे

गालियां देते हुए बोले - लैंड करा दे भाई, बस लैंड करा दे

हिम्मत करके वह इंस्ट्रक्टर के साथ हवा में उड़ तो गए, लेकिन ऊंचाई पर जाते ही उनकी हालत बिगड़ गई। ऊंचाई पर जाते ही उनका शरीर सुन्न हो गया। विपिन ने बताया था कि उस वक्त बस यही लग रहा था कि कैसे भी नीचे पहुंच जाऊं। इस दौरान मुंह से कुछ गालियां भी निकलीं। मैंने अपनी आंखें बंद कर ली थी। जब नीचे आया तो ईश्वर को शुक्रिया कहा।

विपिन साहू ने खुद शूट किया था वीडियो

विपिन साहू ने खुद शूट किया था वीडियो

बता दें, विपिन ने पैराग्लाइडिंग करते हुए खुद अपना वीडियो शूट किया था। यह वीडियो 11 जुलाई 2019 को शूट किया था। इसे यूट्यूब पर 25 जुलाई 2019 को अपलोड किया गया था। हालांकि, इससे पहले ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में विपिन कहते हैं, 'और ये मैं आसमान की ऊंचाईयों पर, बहुत ऊचे, चारों तरफ कोहरा ही कोहरा है... लैंड करा दे भाई, बस लैंड कर दे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+