आलिया भट्ट के साथ लाइव कंसर्ट में पहुंचे रणवीर सिंह, दोनों जमकर नाचे, वीडियो वायरल
मुंबई, 26 नवंबर: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग देश की राजधानी दिल्ली में चल रही है। रणवीर इस फिल्म की शूटिंग से वक्त निकालते हुए आलिया भट्ट के साथ लाइव कंसर्ट में पहुंच गए। जहां वो खुद तो जमकर नाचे ही, आलिया को भी थिरकने पर मजबूर किया।

भीड़ के बीच दोनों का डांस
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ये दोनों सितारे एपी ढिल्लों, गुरविंदर गिल और शिंदा के ट्रैक 'ब्राउन मुंडे' पर डांस कर रहे हैं। रणवीर और आलिया के पास काफी भीड़ भी दिख रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
दूसरी बार साथ काम कर रहे रणवीर-आलिया
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट काफी दिन से फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म अगले साल यानी 2022 रिलीज होगी। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी दिखेंगी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से पहले फिल्म 'गली बॉय' में एक साथ काम कर चुके हैं। जो सुपरहिट रही थी।

आलिया की शादी की भी चर्चा
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का काफी समय से रणबीर कपूर के साथ कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। मानाजा रहा है कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। दोनों के फैंस भी लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने की बात सामने आई थी लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं अब आलिया भट्ट और रणबीर के अगले साल शादी करने की चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications