क्या प्रेग्नेंट हैं आलिया भट्ट? फिर से पापा बनने जा रहे हैं रणबीर कपूर? एक्टर बोले- मुझे दूसरी भी बेटी चाहिए..
Alia Bhatt Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। आलिया और रणबीर फिलहाल अपनी बेटी राहा कपूर को अपना पूरा समय देते नजर आते हैं। इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे देखकर लोग रणबीर कपूर के एक्टिंग से लेकर उनके खूंखार लुक तक की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और उन्होंने इसी इवेंट में आलिया, राहा और दूसरे बेबी की चाहत को लेकर खुलकर बात की।
रणबीर कपूर को चाहिए दूसरा बेबी
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 को बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। उस समय खबर आई थी कि आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। वहीं अब आलिया की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा जोरो पर है। फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशनल इवेंट में खुद रणबीर कपूर ने कहा है कि वह चाहते हैं उन्हें जल्द ही दूसरा बेबी हो और वो भी लड़की ही होनी चाहिए। उन्हें फिर से बेटी चाहिए।

रणबीर कपूर ने कहा- मुझे दूसरी भी बेटी ही चाहिए
फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कैमरे के सामने आलिया से रिक्वेस्ट की है कि वह उन्हें दूसरा बेबी दें। रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी राहा कपूर के काफी क्लोज हैं और उसको अपना पूरा टाइम देने की कोशिश करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने लोगों को बताया कि उन्होंने अपने कॉलर बोन पर राहा के नाम का टैटू तक बनवा लिया है।
रणबीर ने बनावाया राहा के नाम का टैटू
रणबीर कपूर वीडियो में कह रहे हैं कि वह चाहते हैं कि उन्हें राहा जैसी एक और बेटी हो। वह उसके नाम का भी टैटू बनवाएंगे। उन्हें दूसरे बेबी की बहुत चाहत है। हालांकि उन्होंने सेकेंड बेबी प्लानिंग के बारे में कोई खुलासा नहीं किया लेकिन दूसरे बच्चे की बात पर वह प्यार से मुस्कुराते नजर आए। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आलिया और रणबीर जल्द ही दूसरे बेबी की प्लानिंग कर सकते हैं।
करीना ने आलिया को दी थी दूसरे बच्चे की सलाह
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट अपनी ननद बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने बताया था कि उनके पति रणबीर कपूर उनकी बेटी राहा को लेकर कितने पजेसिव हैं। उस समय करीना कपूर ने अपनी भाभी आलिया को जल्द ही दूसरा बेबी करने की सलाह दी थी। करीना की ये बात सुनकर आलिया ने उन्हें पलटकर कोई जवाब नहीं दिया था बल्कि वह इस बात को सुनते ही मुस्कुराने लगी थीं। उस समय भी लोगों का कहना था कि हो सकता है कि आलिया जल्द ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर लोगों को सुनाएं।












Click it and Unblock the Notifications