Alia Bhatt Troll: फैंस को नहीं पसंद आया आलिया भट्ट का मेट गाला लुक,अंडरआर्म्स की वजह से हुईं बुरी तरह ट्रोल

मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर के गाउन में नजर आई। लेकिन फैंस को उनका यह लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।

Alia Bhatt

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तमाम एक्ट्रेसेस ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में अपना डेब्यू किया।

फैंस को नहीं पसंद आया आलिया भट्ट का मेट गाला लुक
मेट गाला 2023 इवेंट में आलिया भट्ट व्हाइट कलर का गाउन पहने नजर आई। इस आउटफिट के साथ आलिया ने कानों में खूबसूरत डायमंड ईयररिंग्स और हाथों में डायमंड रिंग पहनी हुई थी। इस आउटफिट में एक्ट्रेस कहर ढा रही थीँ। जहां एक तरफ फैंस को उनका लुक काफी पसद आया तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उड़ाया मजाक
आलिया भट्ट का मेट गाला लुक को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस उनके इस लुक का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "शायद इस बार भाभी जी को अंडरआर्म्स के लिए टाइम नहीं मिला। ये शादी के बाद आलसी हो गई हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बगल काम मांग रहे हैं, ध्यान दो।" एक और यूजर ने आलिया भट्ट को ट्रोल करते हुए लिखा, "अंडरआर्म्स तो ढंग से क्लीन कर लेती।"

अंडरआर्म्स को लेकर हो रही ट्रोल
आलिया भट्ट को उनके अंडरआर्म्स को लेकर ही नहीं बल्कि उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से भी की जा रही है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, पता नहीं क्यों ये हमेशा दीपिका पादुकोण को कॉपी करने की कोशिश करती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, छोटी हाइट पर यह बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा। एक ने लिखा, ये कोई राहा का बर्थडे नहीं है जो कुछ भी पहनकर आ गई। इस तरह से फैंस उनके लुक पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। जो कि इस साल 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों लंबे समय बाद एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+