मनीष मल्होत्रा का ये लहंगा पहनकर आलिया भट्ट हुईं अनकम्फर्टेबल, फैंस बोले- 'कितना स्ट्रगल करना पड़ रहा है'
Alia Bhatt Ramp Walk: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म महज कुछ ही दिनों में 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की जोड़ी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने गुरूवार को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन को प्रजेंट किया। जहां एक तरफ रणवीर सिंह के कॉन्फिडेंस ने फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन वहीं रैंप वॉक के दौरान आलिया भट्ट की स्टाइल को लेकर को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने मनीष मल्होत्रा के 'ब्राइडल कॉउचर शो' में रैंप वॉक किया। इस दौरान आलिया ने ब्लैक और सिल्वर रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणवीर सिंह ने व्हाइट और क्रीम शेरवानी पहनी थी। इस दौरान दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए।
जब आलिया भट्ट लहंग पहनकर रैंप वॉक कर रही थीं तब वह काफी संभलकर चलती हुई दिखीं। हालांकि अपने चेहरे के आव-भाव में जरा भी नजर नहीं आया। लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। फैंस का मानना है कि वह अपने लुक में काफी अनकंफर्टेबल हैं।
आलिया भट्ट की इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "वह बिल्कुल भी अपने कपड़ों में कम्फर्टेबल नहीं लग रही हैं, वह बहुत दिखावटी लग रही हैं"। वहीं दूसरे ने लिखा, "आलिया को रैंप पर चलने के लिए कितना ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ रहा है"। एक ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है वह इस आउटफिट में काफी घबराई हुई हैं।'












Click it and Unblock the Notifications