आलिया की हमशक्ल ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

मुंबई, 12 मई: इंटरनेट पर फिल्म कलाकारों के हमशक्लों के वीडियो अक्सर ही आते रहते हैं। इस दफा अभिनेत्री आलिया भट्ट की तरह दिखने वाली एक लड़की के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। केलेस्टी बैरागे नाम की इस लड़की ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किए हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें वो आलिया की तरह नजर आ रही हैं।

शाहरुख के गाने पर डांस

शाहरुख के गाने पर डांस

केलेस्टी बैरागे ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें में वो शाहरुख के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस क्लिप में आलिया की तरह दिखने वाली ये लड़की गंगूबाई काठियावाड़ी के गेटअप में हैं। ये वीडियो देख सोशल यूजर्स इस लड़की को दूसरी आलिया भट्ट कह रहे हैं। आलिया भट्ट जैसी दिखने वाली ये इस लड़की असम की रहने वाली बताई गई है, जो कि एक ब्लॉगर हैं।

'ये तो दूसरी आलिया हैं'

'ये तो दूसरी आलिया हैं'

गुलाबी फ्लोरल प्रिंट वाली सफेद साड़ी पहने केलेस्टी ने 'कब तक चुप बैठे' के रीमिक्स वर्जन पर डांस किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आइला एक और आलिया.. इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहीं लोकप्रिय

केलेस्टी के वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। केलेस्टी को आलिया भट्ट की हमशक्ल के तौर पर ही लोग जानते हैं। वो अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करती रही है। बीते साल भी उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+