रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ कैसा है आलिया भट्ट का रिश्ता, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'कॉफी विद करण' में पहले गेस्ट के तौर पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने शिरकत की। इस दौरान रेपिड फायर के दौरान आलिया भट्ट ने पति रणवीर कपूर की एक्स को लेकर कुछ ऐसा बताया, जिसे सुनकर खुद करण जौहर भी दंग रह गए।
मुंबई, 8 जुलाई: फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' का फर्स्ट एपिसोड आउट हो चुका है। 7 जुलाई 2022 से शो के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसमें पहले गेस्ट के तौर पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने शिरकत की। ऐसे में इन सितारों से जुड़े कई गहरे राज पर से करण के इस शो में पर्दा उठा। एक्टर्स ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे राज खोले, जिनके बारे में अब तक शायद ही किसी को पता हो। ऐसे में आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की एक्स को लेकर कुछ ऐसा बताया, जिसे सुनकर खुद करण जौहर भी दंग रह गए।

आलिया से पूछा ये सवाल
करण जौहर के शो में सितारों को लेकर बड़े-बड़े खुलासे होते रहे हैं। ऐसे में शो के पहले मेहमान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कैसे छूट सकते हैं। चैट में करण जौहर ने रेपिड फायर के दौरान आलिया भट्ट से एक सवाल पूछते हुए कहा कि इनमें से कौन सा स्टेटमेंट आपको ज्यादा सही लगता है। फिर करण ने आलिया को ऑप्शन देते हुए कहा कि एक्स के साथ दोस्त कैसे बने रहें या फिर अपने पार्टनर के एक्स के साथ दोस्त बने रहे।

आलिया ने दिया जवाब
इस सवाल का आलिया ने बड़ा ही सही जवाब दिया। आलिया ने कहा कि अपने पार्टनर के एक्स के साथ दोस्त कैसे बने रहे। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी रणबीर के एक्स के साथ अच्छी दोस्ती है। उन्होंने बताया कि वे दोनों से ही काफी प्यार करती हैं।

इनके साथ रिलेशन में रह चुके हैं रणबीर
बताते चलें कि आलिया से शादी के पहले रणबीर कपूर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण संग रिलेशनशिप में रह चुके हैं। आलिया भट्ट दोनों के साथ ही काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

करण के शो में उर्फी का जिक्र
बताते चलें कि करण जौहर के शो का फर्स्ट एपिसोड आते ही दर्शक काफी एक्साइटेड दिखे। इस दौरान रणवीर सिंह से भी कुछ सवाल पूछे गए। एक्टर ने सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद को लेकर भी कमेंट किया।

रणवीर को पसंद है उर्फी का स्टाइल
आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह भी उर्फी जावेद के स्टाइल के कायल हैं। इस बात का जिक्र एक्टर ने कॉफी विद करण में किया। करण ने जब उनसे पूछा कि ऐसा कौन है, जिसके लिए अपने कपड़े रिपीट करना एक बुरे सपने जैसा होगा? इस पर रणवीर ने जवाब दिया कि उर्फी जावेद।












Click it and Unblock the Notifications