बेटी राहा के जन्म के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं मां आलिया भट्ट, ऐसा चेहरा देख हैरान हो गए लोग
Alia Bhatt New Look After Delivery: आलिया भट्ट को जूहू वाले घर पर स्पॉट किया गया। वह अपनी बहन शाहीन भट्ट का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए अपने मायके पहुंची थीं।
Alia Bhatt New Look After Delivery: गत 6 नवंबर को बेटी की मां बनने के बाद से लोग आलिया भट्ट को देखने के लिए तरस गए थे। वहीं कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे देखकर लोग उनती तारीफ कर रहे थे और उन्हें मां बनने के लिए बधाइयां दे रहे थे। हालांकि लोग उनसे ये भी पूछ रहे थे कि वह सबके सामने कैमरे पर दिखाई कब देंगी। इसी बीच आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के जन्मदिन के अवसर पर अपने घर से बाहर नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए और धन्यवाद भी कहा। पैपराजी ने भी आलिया बेटी राहा की मां बनने के लिए बधाई दी।

बहन के बर्थडे पर पहुंचीं आलिया भट्ट
आपको बता दें कि जब से आलिया भट्ट मां बनी हैं, तभी से उनके फैंस उनको देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें सर्च करते रहते हैं। हालांकि अब जाकर आलिया ने अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा कर दिया है। हाल ही में आलिया भट्ट को जूहू वाले घर पर स्पॉट किया गया। वह अपनी बहन शाहीन भट्ट का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए अपने मायके पहुंची थीं।
इंस्टाग्राम पर शेयर कीं बहन शाहीन की फोटोज
आलिया भट्ट को उनके मायके के बाहर ही पैपराजी ने देख लिया और अपने कैमरे में कैद कर लिया। आलिया को इतने दिनों बाद घर से बाहर देखने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं गत 28 नवंबर की शाम को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन शाहीन के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने इसमें अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई दी थी। बहन के लिए प्यारी-प्यारी बातें लिखी थीं। आलिया की इन तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए थे। आलिया की सास नीतू कपूर ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया था और प्यार लुटाया था।
आलिया का नो मेकअप लुक लोगों को आ रहा है पसंद
अब आलिया भट्ट को बिना मेकअप के जूहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर के ढीले ढाले कपड़े कैरी किए हुए थे। वह बिल्कुल सिपंल लुक में नजर आ रही थीं। उन्होंने न कोई मेकअप कर रखा था और न ही कोई डिजाइनर कपड़े पहन रखे थे। आलिया ने कान में गोल्डन कलर के इयर रिंग्स पहन रखे थे। साथ ही उन्होंने हाथ में एक पानी की बोतल ले रखी थी। हालांकि इस दौरान उनकी बेटी राहा उनके साथ नजर नहीं आईं।
मां सोनी राजदान के साथ दिए पोज
ऐसे में आलिया को देखकर लोगों का कहना है कि बेटी की ड्यूटी से कुछ समय निकालकर वह अपने बहन के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंची थीं। आलिया ने अकेले और मां सोना राजदान के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए। उन्होंने किसी को भी नाखुश नहीं किया। डिलीवरी के बाद ये उनका पहला पब्लिक अपीरिएंस था।

आलिया की तस्वीरों पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया पर आलिया भट्टी की ये नो मेकअप वाली तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- इनकी खूबसूरत स्माइल कहां गई। वहीं एक शख्स ने लिखा है- बेटी के पैदा होने के बाद आलिया ने वजन कम कर लिया और चेहरे पर एक अलग ग्लो भी नजर आ रहा है...बहुत ही खूबसूरत।
आलिया की बेटी का नाम रखा गया 'राहा कपूर'
आपको बता दें कि गत 6 नवंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। सी सेक्शन के तहत आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। दादी नीतू कपूर ने पोती का नाम राहा कपूर रखा है। हाल ही में आलिया ने खुद एक ब्लर तस्वीर शेयर कर इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। गत 10 नवंबर को अस्पताल से बेटी को लेकर घर लौटने के बाद पहली बार आलिया घर से बाहर निकली हैं।












Click it and Unblock the Notifications