आलिया भट्ट के पापा फिल्ममेकर महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, जानें अब कैसी है उनकी हालत
Mahesh Bhatt Heart Surgery: फिल्ममेकर महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने बताया कि उनके पिता को इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी हार्ट सर्जरी हुई है।

Mahesh Bhatt Heart Surgery: बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े अधिकतर लोग अंबानी परिवार पार्टी में नजर आ रहे थे, लेकिन अगर कोई गायब था तो वो था भट्ट परिवार। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अंबानी परिवार की पार्टी में शामिल नहीं हो पाए थे। दरअसल इस समय भट्ट परिवार थोड़ा परेशान चल रहा है। यही कारण है कि वह अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल नहीं हो पाए थे। खबर है कि आलिया भट्ट के पापा यानी बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की हार्ट सर्जरी हुई है। वह पिछले काफी समय से हार्ट की परेशानी से जूझ रहे थे। अब उनके बेटे राहुल भट्ट ने पापा का हेल्थ अपडेट लोगों को बताया है।

महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी
आपको बता दें कि फिल्ममेकर महेश भट्ट को पिछले कुछ समय से हार्ट की समस्या हो रही थी। ऐसे में महेश भट्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। खबर है कि पिछले महीने उनके हार्ट का मेजर चेकअप भी हुआ था जिसमें कुछ डिडेक्ट हुआ था और उसी के बाद सर्जरी की जरूरत महसूस हुई थी। डॉक्टरों ने महेश भट्ट से जल्द से जल्द हार्ट की सर्जरी करने के लिए कहा था।

बेटे राहुल भट्ट ने बताई पापा की हालत
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी हफ्ते आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की हार्ट की सर्जरी हुई है। इस बारे में जब उनके बेटे राहुल भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की। राहुल भट्ट ने बताया कि उनके पिता को इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी हार्ट सर्जरी हुई है।

राहुल ने कहा- पापा को किसी से मिलने की इजाजत नहीं
राहुल भट्ट ने आगे कहा- अंत भला तो सब भला। वह पापा ठीक है और घर वापस भी आ गए हैं। इसके आगे मैं आपको ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि अस्पताल में बहुत से लोगों को जाने की परमिशन नहीं थी। असप्ताल में पापा के साथ केवल हमारे परिवार के लोग ही मौजूद थे। पापा अस्पताल में किसी से नहीं मिले। उन्होंने आगे कहा- फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा है और अभी वह किसी से मुलाकात भी नहीं कर सकते हैं। उनको घर से बाहर जाने के लिए भी फिलहाल मना किया गया है।

अंबानी परिवार की पार्टी से गायब थीं आलिया भट्ट
वहीं अंबानी परिवार की पार्टी से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नदारद दिखे। हालांकि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर अंबानी परिवार की पार्टी में पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल आलिया भट्ट अपने पापा महेश भट्ट के पास मौजूद हैं और उनके हेल्थ का ख्याल रख रही हैं।

1974 से महेश भट्ट ने शुरू किया था फिल्मों में काम
आपको बता दें कि बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट डायरेक्टर होने के साथ साथ प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर भी हैं। उन्होंने साल 1974 से फिल्मों में डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू किया था। उनकी अब तक की सबसे ज्यादा चर्चित और ब्लॉकबस्टर मूवी साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'सारांश' थी, जिसे 14वें मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'सड़क 2' के निर्देशन का काम किया था जिसमें संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications