Alia Bhatt: फिल्मों के अलावा इन 4 चीजों से होती है आलिया भट्ट की कमाई, जानें कितना मिलता है पैसा

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने दमदार काम के साथ साथ अपनी बेटी राहा कपूर की परवरिश में भी काफी बिजी चल रही हैं। आलिया भट्ट को आखिरी बार वेदांग रैना के साथ फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

आलिया भट्ट महंगी हीरोइनों में से एक हैं
आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में ही सफलताओं के आसमान को छू लिया है। आज के समय में आलिया भट्ट बॉलीवुड की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है जिनमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।

Alia Bhatt

नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। आलिया ने बहुत की कम उम्र में करोड़ों की संपत्ति बना ली है। वह फिल्मों के अलावा कई तरह के बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं।

आलिया भट्ट की फिल्मों की फीस

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट कमाई के मामले किसी बड़ी हीरोइन से कम नहीं हैं।
-आपको बता दें कि इस समय आलिया भट्ट इंडस्ट्री की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। आलिया भट्ट की अपनी एक फिल्म के लिए काफी ज्यादा फीस लेती हैं।
-खबर है कि आलिया भट्ट अपनी एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए लेती हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट की कुल संपत्ति 517 करोड़ रुपये है।
-वहीं आलिया भट्ट एक विज्ञापन करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

आलिया भट्ट का अपना बिजनेस

-फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ आलिया भट्ट खुद का बिजनेस भी चलाती हैं।
-Ed-a-Mamma नाम का उनका खुद का शुरू किया हुआ ब्रांड है, जो कि 2 से 14 साल तक के बच्चों के कपड़े बनाता है। इस बिजनेस से आलिया भट्ट को बहुत ज्यादा प्रॉफिट होता है।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बिजनेस से आलिया सालभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं।

आलिया भट्ट का प्रोडक्शन हाउस

-आलिया भट्ट का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम सनशाइन प्रोडक्शन है।
-आलिया भट्ट अपने प्रोडक्शन हाउस से भी बहुत अच्छी कमाई कर लेती हैं।
-ये प्रोडक्शन हाउस हिंदी और मराठी के कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम करता है।

आलिया का स्टाइल क्रैकर में इंवेस्टमेंट

-आलिया भट्ट ने कुछ रुपये पर्सनल स्टाइलिंग प्लेटफॉर्म स्टाइल क्रैकर (StyleCracker) में भी इंवेस्ट किया है।
-ये कंपनी साल 2013 में शुरू हुई थी। स्‍टाइल क्रैकर देश की पहली फैशन मेंबरशिप कंपनी हैं।
-इसके साथ ही आलिया भट्ट ने कई और जगह भी इंवेस्टमेंट कर रखा है, जिनसे वह मोटी कमाई कर लेती हैं।

सोशल मीडिया से होती है कमाई

-आलिया भट्ट सोशल मीडिया के जरिए काफी अच्छी कमाई कर लेती हैं।
-आलिया भट्ट अपने अकाउंट से किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए 85 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।
-आलिया भट्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी तगड़े फॉलोअर्स हैं। वह कुछ खास ब्रांड्सऔर प्रोडक्ट्स को सपोर्ट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+