रणबीर-आलिया ने बेटी राहा को मीडिया से कराया रूबरू, बेटी-दामाद के फैसले पर बोले महेश भट्ट, 'मुझे लगता है कि...'

Mahesh Bhatt On Raha: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपनी बेटी राहा का हर इंटरव्यू में जिक्र करते हैं। लेकिन उतना ही वह उसे मीडिया से दूर रखते हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बार भी राहा की तस्वीर शेयर नहीं की ऐसे में फैंस उसकी एक झलक देखने के लिए काफी बेताब थे।

अब लंबे इंतजार के बाद रणबीर और आलिया ने पिछले साल दिसंबर में दुनिया को पहली बार अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखाया था। कपल ने अपनी बेटी के साथ पैपराजी के सामने खूब जमकर पोज भी दिए। जहां हर कोई राहा को उनके दादा ऋषि कपूर का कॉपी बता रहा था। तो वहीं डायरेक्टर महेश भट्ट ये देखकर काफी हैरान हुए।

Mahesh Bhatt

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने अपनी नातिन राहा को बॉलीवुड का नया स्टार बताया। इसके अलावा उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की राहा को मीडिया से रूबरू कराने पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, 'मैं काफी हैरान था और रसरप्राइज्ड था कि उन्होंने ऐसा किया।'

महेश भट्ट ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, "मुझे लगता है कि उन्हें लगा होगा कि ठीक है, अब राहा एक साल की हो गई हैं और अब समय आ गया है कि उसे दुनिया से मिलवाया जाए, उन लोगों से जो ये जानने के लिए उत्सुक थे कि उनका बच्चा कैसा दिखता है। मुझे लगता है कि उन्होंने ये बहुत शांति से किया और मीडिया ने काफी अच्छा व्यवहार किया।"

महेश भट्ट ने आगे अपनी नातिन राहा के बारे में कहा कि, वह जादुई बच्ची है, स्वर्ग का टुकड़ा है वो। वह जिस तरह से मीडिया के सामने आई ऐसा लगा उसको पहले से ही सब पता हो। ये सब उसकी जीन्स में है। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म रामायण में नजर आएंगे। जिसमें वह खुद भगवान राम की भूमिका निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+