छवि मित्तल के साथ नशे में धुत होकर केयरटेकर ने की ऐसी हरकत, धमकी देकर कहा- मैं देखता हूं कि कौन...

Chhavi Mittal: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल के साथ उनके फार्म हाउस के केयरटेकर ने बहुत ही बुरा व्यवहार किया है। यहां तक कि उन्हें और उनके पति मोहित हुसैन को धमकी तक दे डाली है।

Chhavi Mittal: टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने भले ही अब एक्टिंग से दूरी बना ली हो लेकिन वह अपने व्लॉग के जरिए लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर तरह तरह के टॉपिक लेकर हाजिर हो जाती हैं और लोगों को कई तरह की जानकारी देती हैं। इसके अलावा वह यूट्यूब के कई शॉर्ट वीडियोज में भी नजर आती हैं। वह महिलाओं क जागरूक करने के लिए कई तरह के इंफॉरमेटिव वीडियोज बनाती हैं। हाल ही में छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर से रिकवर हुई हैं। उन्होंने कैंसर की अपनी पूरी लड़ाई को भी अपने फैंस के साथ वीडियो बनाकर शेयर किया था। फिलहाल छवि मित्तल अपने फार्म हाउस को रेनोवेट करवाने में बिजी चल रही हैं जिसकी झलक वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल और उनके पति मोहित हुसैन के साथ उनके फार्म हाउस के केयर टेकर ने काफी बदतमीजी की। केयर टेकर ने शराब के नशे में धुत होकर छवि और उनके पति को धमकी तक दी है।

परिवार के साथ फार्महाउस पहुंचीं छवि मित्तल

परिवार के साथ फार्महाउस पहुंचीं छवि मित्तल

छवि मित्तल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने फार्महाउस पर दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि छवि मित्तल को वर्कआउट करना काफी पसंद है। खुद को फिट रखने के लिए वह हर रोज जिम में वर्कआउट करती हैं। साथ ही उनका खाना पीना भी काफी अलग है। उन्होंने अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ही अपना डाइट चार्ट बना रखा है। वहीं फार्महाउस में ही छवि मित्तल ने अपना जिम बना लिया और बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल भी बना दिया है।

केयरटेकर ने नशे में धुत होकर की ऐसी हरकत

छवि मित्तल के इस वीडियो व्लॉग में उनके के पति मोहित ने बताया कि उन्होंने अपने फार्महाउस के केयरटेकर को निकाल दिया है क्योंकि वह शराब पीकर उन लोगों के साथ बुरा व्यवहार कर रहा था। छवि मित्तल के पति मोहित ने बताया कि वह बुरी तरह नशे में धुत था। उन्होंने उससे कुछ घंटे सो जाने के लिए कहा ताकि नशा उतर जाए और फिर वह सही से होश में आ जाए।

पति मोहित ने व्लॉग में बताया पूरा मामला

मोहित ने व्लॉग में बताया- केयरटेकर छवि और मुझ पर भी भड़क गया और कहा कि हम उसका हिसाब कर दें, वह काम नहीं करना चाहता। सिर्फ इतना ही नहीं, केयरटेकर ने छवि और मोहित को धमकी दी कि वह किसी और को भी उनके फार्महाउस पर काम नहीं करने देगा। केयरटेकर ने कहा- मैं देखता हूं, कौन आता है इधर काम करने। इतना सुनते ही मोहित ने बिना देर किए उस केयरटेकर को काम से निकाल दिया।

टीवी शोज में काम कर चुकी हैं छवि

टीवी शोज में काम कर चुकी हैं छवि

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने डायरेक्टर मोहित हुसैन से साल 2004 में शादी कर ली थी। उन दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। छवि मित्तल ने कई टीवी शोज में काम किया। इनमें 'तुम्हारी दिशा', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'बंदिनी', 'तीन बहूरानियां', 'नागिन' और 'एक चुटकी आसमान' के नाम शामिल हैं। वहीं छवि मित्तल राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 'एक विवाह ऐसा भी' में भी नजर आई थीं। वह फिलहाल एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुकी हैं छवि मित्तल

ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुकी हैं छवि मित्तल

करीब 6 घंटे तक चली सर्जरी के बाद टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने आखिरकार ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत ली थी। छवि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर बताया था कि सर्जरी के बाद वह कैसा महसूस कर रही थीं। इस पोस्ट के साथ छवि ने हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। आपको बता दें कि छवि मित्तल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपनी वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर अपने फैंस को अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं।

drunk caretaker do this thing with chhavi mittal said i will see who will help you
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+