अलग-अलग बाप की बेटी हैं ट्विंकल खन्ना और उनकी बहन! एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज तो बहन को क्यों लगी किरकिरी?
Twinkle Khanna and Rinke Khanna father: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अकसर सुर्खियों में रहती हैं। ट्विंकल ने शादी के बाद भले ही एक्टिंग छोड़ दी हो मगर वे फैंस की फेवरेट हमेशा से ही रही हैं। अब ट्विंकल अपने उस बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसने लोगों को कन्फ्यूज करके रख दिया था।
बहन की बात पर ये क्या बोल गईं ट्विंकल?
ट्विंकल खन्ना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के शेयर करती रहती हैं और अपने एक पोस्ट में उन्होंने बहन रिंकी खन्ना के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उनके बीच की नोकझोंक और अपने बॉन्ड के बारे में बात की। पोस्ट में उनकी छुट्टियों की एक तस्वीर के साथ-साथ खन्ना बहनों की उनके पिता राजेश खन्ना के साथ एक पुरानी फोटो भी शामिल थी।

एक्ट्रेस ने बताया बहन संग बॉन्ड
कैप्शन में ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में अपनी बहन की अलग कद-काठी की बात की और अपने रिश्ते की तुलना टॉम एंड जेरी या फिर लॉरेंस एंड हार्डी से की। उन्होंने लिखा कि मेरी बहन और मुझमें सिर्फ एक साल का अंतर है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बेशक, हम एक-दूसरे को बुरी तरह से चिढ़ाते थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने उस वाकये को याद किया, जब पहली बार उनके पति बहन से मिलने आए थे। तो मैंने उनसे कहा कि आपके लिए ये बात जाननी बेहद जरूरी है कि हम दोनों के पिता अलग-अलग हैं। मेरे पिता विनोद खन्ना हैं और उसके राजेश खन्ना हैं, इसलिए मैं लंबी हूं और वो नहीं।
ट्विंकल को क्यों आया गुस्सा?
मेरी बहन गुस्से में थी, हालांकि मुझे ये काफी मजाकिया लगा। लेकिन जब भी मैं मुसीबत में होती हूं, वही मेरे साथ होती है। बहन के बिना हम लोग कहां ही जाएंगे। आप भी अपनी बहन के साथ कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं, ये बात कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
पति संग मालदीव वेकेशन पर गईं ट्विंकल
ट्विंकल खन्ना ने अपने पति अक्षय कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मालदीव में नए साल का जश्न मनाया। ये भारत-मालदीव विवाद के देश में फैलने से पहले की बात है और अक्षय समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर मालदीव के मंत्रियों की भारतीयों के खिलाफ 'घृणास्पद और नस्लवादी' टिप्पणियों की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications