सनी देओल की 'गदर 2' के फैन हुए अक्षय कुमार, एक्टर ने गाया 'उड़जा काले कांवा', वीडियो वायरल

Akshay Kumar sings Udd Jaa Kaale Kaava: 11 अगस्त को बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्म एकसाथ रिलीज हुई थी। एक तरफ सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही है। वहीं अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की भी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। इस बीच अक्षय सनी देओल की गदर 2 को प्रमोट करते हुए दिखे।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ओएमजी 2 का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह गदर 2 का गाना 'उड़जा काले कांवा' गाते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे अक्षय कुमार लेटकर गाना गा रहे हैं। इस दौरान वह अपने को-स्टार पंकज त्रिपाठी से बात करते हुए दिखे। एक्टर की इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने अपनी वीडियो के जरिए दोनों फिल्मों के सीक्वल को ढेर सारा प्यार देने के लिए फैंस का धन्यवाद किया। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "#OhMyGadar के लिए हमारे सभी प्यार और हमें भारतीय फिल्म इतिहास में सबसे महान हफ्ता देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और आकर्षण #Gadar2 सिनेमाघरों में #OMG2 सिनेमाघरों में'।

फिलहाल अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने एक्टर को बॉलीवुड का खिलाड़ी बताया तो किसी ने फिल्म ओएमजी 2 का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, "सादगी देखो सर की दोनों फिल्म को समर्थन कर रही है"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "भारतीय फिल्म इंडस्ट्री द्वारा महान उपलब्धि।' अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 की कहानी यौन शिक्षा पर आधारित है। फिल्म रिलीज होने से पहले इसको लेकर खूब विरोध हुआ वहीं रिलीज होने के बाद फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की ओएमजी 2 जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म में अक्षय के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+