Housefull 5 BO Collection day 8: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फिल्म का जलवा बरकरार, कमाई देख उछल पड़ेंगे मेकर्स
Housefull 5 Box Office Collection: हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में 8 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसका कलेक्शन 130 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भयंकर बुराई होने के बावजूद फिल्म ने 5 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। दर्शक इस फिल्म के दोनों वर्जनों को देख रहे हैं।
ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने आठवें दिन 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। सातवें दिन 6.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 8.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 11.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 13 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 32 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये और पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 133 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म अब दूसरे वीकेंड के करीब पहुंच गई है। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसका फायदा हाउसफुल 5 को मिल सकता है। हाउसफुल 5 ने ईद में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसलिए वीकेंड में इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म का कलेक्शन 175 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। दूसरे वीकेंड में फिल्म के 50 करोड़ रुपये कमाए जाने की उम्मीदें हैं।
हाउसफुल के पिछले चार पार्ट्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हाउसफुल (2010): 74.4 करोड़
हाउसफुल 2 (2012): 114 करोड़
हाउसफुल 3 (2016): 107.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019): 206 करोड़
टोटल कलेक्शन : 502.01 करोड़ रुपए
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकितन धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications