अक्षय कुमार अपने बॉडीगार्ड को देते हैं सालाना 1.2 करोड़ रुपये सैलरी, हमेशा साये की तरह रहता है अभिनेता के साथ
अक्षय कुमार अपने बॉडीगार्ड को देते हैं सालाना 1.2 करोड़ रुपये सैलरी, हमेशा साये की तरह रहता है अभिनेता के साथ
मुंबई, 16 सितंबर: बॉलीवुड के सेलेब्रिटी हमेशा अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। सेलेब्रिटी की लाइफ का बहुत अहम हिस्सा होते हैं, उनके बॉडीगार्ड। जी हां, सेलेब्रिटी के बॉडीगार्ड भी हमेशा उनके साथ साये की रहते हैं। कहीं जाना हो या फिर किसी क्रेजी फैन्य से बचाना हो, ये बॉडीगार्ड हमेशा साथ होते हैं। इस सर्विस के लिए बॉडीगार्ड को सेलेब्रिटी मोटी रकम भी देते हैं। कई सेलेब्स के बॉडीगार्ड भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। जैसे सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा। सलमान अपने बॉडीगार्ड को सलाना करोड़ों में सैलरी देते हैं। उसी तरह अक्षय कुमार भी अपने बॉडीगार्ट को सलाना 1.2 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।

बॉडीगार्ड को सालाना 1.2 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड का नाम श्रेयसे ठेले है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार को सालाना 1.2 करोड़ रुपये देते हैं। वहीं महीने के करीब सवा लाख रुपये लेते सैलरी है। अक्षय संग उनके बॉडीगार्ड कई बार स्पॉट किए जाते हैं। श्रेयसे ठेले का काम फैंस और फॉलोअर्स से अक्षय कुमार को बचाने का है।

अक्षय कुमार के साथ साये की तरह रहते हैं उनके बॉडीगार्ड
रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयसे ठेले हमेशा उनके साथ रहते हैं। अभिनेता कहीं भी जाते हैं तो श्रेयसे ठेले उनके साथ ही होते हैं। सारे स्टंट खुद करने वाले 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार अपने बॉडीगार्ड श्रेयसे थेले को हमेशा अपने साथ ले जाते हैं। चाहे अक्षय परिवार के साथ बाहर जाएं या फिर किसी फंक्शन में, श्रेयसे को साथ रखते हैं। वह हमेशा शांत रहकर अक्षय के आसपास सभी चीजों की निगरानी करते हैं। अक्षय कुमार को सिक्योरिटी देने के अलावा श्रेयसे ठेले अभिनेता के बेटे आरव के साथ भी समय-समय पर बाहर जाते रहते हैं।

जानें सलमान और शाहरुख बॉडीगार्ड को कितनी सैलरी देते हैं?
सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को सालाना लगभग 2 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं। शाहरुख कान अपने बॉडीगार्ड रवि सिंह को सालाना लगभग 2.7 करोड़ रुपये देते हैं। वहीं आमिर खान अपने बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े को भी लगभग सालाना 2 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications