Capsule Gill: सिर पर पगड़ी और चेहरे पर चश्मा, अक्षय कुमार को पहचानना हुआ बेहद मुश्किल

अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' की रिलीज से पहले ही एक्टर की फिल्म 'कैप्सूल गिल' का पोस्टर लीक हुआ है। ये फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की जिंदगी पर आधारित है।

मुंबई, 8 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म कैप्सूल गिल से अभिनेता का लुक लीक हो गया है, जो खूब वायरल हो रहा है। चश्मा और पगड़ी पहने अपने सिख लुक में अक्षय नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये लुक देखकर उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। अभिनेता के फैंस एक्टर के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। ये फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं।

Recommended Video

      Capsule Gill: Akshay Kumar का 'कैप्सूल गिल' से Look Leak| वनइंडिया हिंदी |*News
      Akshay Kumar

      माइनिंग इंजीनियर की जिंदगी पर आधारित है फिल्म
      बताते चलें कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' की रिलीज से पहले ही एक्टर की फिल्म 'कैप्सूल गिल' का ये पोस्टर सामने आया है। ये फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। फैंस केसरी के बाद अक्षय और परिणीति की जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

      अक्षय ने दिया था विवादित बयान
      हाल ही में अक्षय अपने पुराने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे थे। अपने करियर में अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल 2' और 'राउडी राठौर' जैसी हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा और असिन के बारे में बोलते हुए ये बयान दिया। TOI से बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया कि ये मेरे लिए न्यूकमर नहीं हैं। सोनाक्षी बेहतरीन अदाकारा हैं। एक्ट्रेस का एक्टिंग का अपना अंदाज है। उनकी फिजिक एकदम अलग है। वे खाते पीते घराने की लगती हैं। एक्टर ने कहा कि मैं एक प्योर पंजाबी हूं और मुझे ऐसी हीरोइन्स पसंद हैं, जो हरी भरी हैं। चूसा हुआ आम ना लगे।

      नेटिजन्स ने लगाई लताड़
      अक्षय कुमार का 2012 का ये इंटरव्यू साल 2019 में खूब वायरल हुआ और नेटिजन्स ने एक्टर को लताड़ लगाना शुरू कर दिया। यूजर्स ने अक्षय के इस कमेंट को गलत और सेक्सिस्ट बताया। ऐसे में अक्षय के बचाव के लिए उस वक्त मिशन मंगल का प्रमोशन कर रहीं उनकी को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

      अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट
      अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर आखिरी बार सम्राट पृथ्वीराज में दिखे थे। फिलहाल वे अपनी फिल्म रक्षा बंधन की रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा डबल एक्सल, काकुड़ा, हरि हर वीरा मल्लू और सर्कस में नजर आएंगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+