Houseful 5: अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं 'हाउसफुल 5', जानें कब रिलीज होगी ये फिल्म

Houseful 5: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल' सीरीज ने बड़े पर्दे पर काफी धूम मचाई थी। इस सीरीज की सभी फिल्में लोगों को काफी पसंद आई थी। अब इस फिल्म फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसे में कॉमेडी से भरी फिल्में देखने वालें के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक रही है और जब भी इसके अगले पार्ट की घोषणा की जाती है, तो फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं।

इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म मेकर्स 'हाउसफुल 5' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। लोग इस बात को जानने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

akshay kumar

दिवाली 2023 पर रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल' बनाई थी। अब हाउसफुल अपने 5वें पार्ट के साथ आने के लिए तैयार है। इस खबर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने न सिर्फ फिल्म का पोस्टर शेयर किया है बल्कि फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा भी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'हाउसफुल 5' के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2010 में रिलीज हुई थी पहली 'हाउसफुल'
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख फिल्म 'हाउसफुल' के सभी पार्ट्स में नजर आए हैं। इस फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट के डायरेक्टर साजिद खान थे। वहीं तीसरे पार्ट का निर्देशन साजिद-फरहाद और चौथे का फरहाद सामजी ने किया था। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल' में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण, जिया खान, बोमन ईरानी और चंकी पांडे नजर आए थे।

साल 2019 में 'हाउसफुल 4' हुई थी रिलीज
वहीं साल 2012 में रिलीज हुई 'हाउसफुल 2' में असिन, जैकलीन फर्नांडीज और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। 'हाउसफुल 3' साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ जैकलीन, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन भी थीं। वहीं फिल्म 'हाउसफुल 4' साल 2019 में रिलीज हुई थी जिसमें बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+