'अक्षय कुमार ने मुझे जान से मारने की सुपारी दी है', KRK ने ट्वीट कर एक्टर पर लगाया ऐसा आरोप, जानें सच्चाई

KRK Tweet On Akshay Kumar: केआरके ने अक्षय कुमार पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अक्षय कुमार ने उन्हें जान से मारने के लिए किसी को सुपारी दी है।

akshay kumar

KRK Tweet On Akshay Kumar: कमाल राशिद खान उर्फ केआरके न सिर्फ अनोखे ढंग से फिल्म समीक्षा करने के लिए मशहूर हैं बल्कि वह आए दिन किसी न किसी सेलेब पर अपना निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पर नया हमला किया है। केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट्स में अक्षय कुमार पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस ट्वीट के बाद से केआरके सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हर कोई उनके बारे में बात करता नजर आ रहा है।

केआरके ने अक्षय कुमार पर लगाया आरोप
आपको बता दें कि इससे पहले भी केआरके शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर कई तरह की बातें कर चुके हैं। केआरके ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि इस बार केआरके ने अक्षय कुमार पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

केआर ने ट्वीट कर अक्षय कुमार के लिए कही ये बात
केआरके फिल्म एक्टर्स के साथ साथ हिंदी फिल्मों को कोसने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में केआरके ने अपने ट्वीट्स में अक्षय कुमार को लेकर दावा किया है कि वह उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। केआरके ने कहा है कि अगर कल उनकी हत्या हो जाती है, तो सभी को पता होना चाहिए कि ये काम सलमान खान, शाहरुख खान और करण जौहर ने नहीं बल्कि अक्षय कुमार ने करवाया होगा।

केआरके ने कहा- अक्षय कुमार मुझे मार देंगे
केआरके ने खुलासा किया है कि अक्षय कुमार काफी समय से उन्हें मारने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि केआरके उन्हें 'कैनेडियन कुमार' कहकर पुकारें। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है- बॉलीवुड में मेरे अक्षय कुमार को छोड़कर सभी के साथ अच्छे संबंध हैं। उन्होंने मुझे जेल में मारने के लिए मेरी सुपारी दी थी और मुझे गिरफ्तार करवाया था। मैं भाग्यशाली था कि जेल से बाहर आ गया।

'अक्षय कुमार ने मुझे मारने की सुपारी दी है'
केआरके ने आगे लिखा है- वह मुझे मारने के लिए फिर से मेरी सुपारी दे रहे हैं। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए पूरी तरह से अक्षय कुमार ही जिम्मेदार होंगे। सलमाल खान, शाहरुख खान या करण जौहर का मेरी हत्या से कोई लेना-देना नहीं होगा। एक दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा है- अक्षय कुमार ने मुझे 'कैनेडियन कुमार' नहीं कहने के लिए कहा है। लेकिन मेरा मानना है कि जब वह एक कनाडाई नागरिक हैं, जिसके पास कनाडा में करोड़ों रुपये की संपत्ति है तो उन्हें ऐसा क्यों नहीं कहना चाहिए।

'अक्षय कुमार इंडिया से भागेंगे'
केआरके ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है- मिस्टर कैनेडियन अक्षय कुमार को समझना चाहिए कि मुझे जेल भेजने से या मार देने से वास्तव में कोई बदलाव नहीं होगा। दुनिया हमेशा उन्हें कनाडियन कुमार ही कहेगी। जिस दिन केंद्र में सरकार बदलेगी, उस दिन अक्षय कुमार या तो इंडिया से भागेंगे या जेल चले जाएंगे। लिख करके रख लो सब लोग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+