बिग बॉस 18 के सेट से बिना शूटिंग के लौटे थे अक्षय कुमार, अब बयान देकर पूरा मसला खत्म कर दिया
19 जनवरी को रियलिटी शो बिग बॉस 18 का फिनाले था। इसमें अक्षय कुमार भी हिस्सा लेने वाले थे। वो अपनी अपकमिंग फिल्म स्काय फोर्स को प्रमोट करने के लिए आए थे। अक्षय बिग बॉस के सेट पर भी पहुंचे थे। लेकिन वे बिना शूट किए ही वहां से निकल गए। जानकारी मिली कि सलमान खान सेट पर देरी से पहुंचे, इसलिए अक्षय वहां स निकल गए।
अब इस मामले में अक्षय ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, मैं टाइम पर सेट पहुंच गया था। उनका कुछ पर्सनल काम था, वो लेट हो गए थे। मुझे उन्होंने बताया कि 35-40 मिनट पहुंचने में लगने वाले हैं। इसी बीच मुझे जाना पड़ा। दोनों ने इस बारे में बात की और मैं वहां से निकल गया। लेकिन वीर वहीं थे। बता दें, वीर स्काय फोर्स से अपना डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में वो एयर फोर्स अधिकारी की भूमिका में हैं।

अक्षय कुमार बिग बॉस के सेट पर 2 बजकर 15 मिनट में पहुंच गए थे। सलमान नहीं पहुंचे थे, उन्हें उसी दिन अपकमिंग फिल्म जॉली LLB 3 की ट्रायल स्क्रीनिंग पर भी जाना था। इसलिए अक्षय बिना शूट किए वहां से निकल गए। इसके बाद कई खबरें आईं जिससे ये लगने लगा था कि सलमान और अक्षय के बीच अनबन हो गई है। लेकिन स्टेज से खुद सलमान ने भी अक्षय के आने की बात कबूली थी। उन्होंने बिग बॉस की कंटेस्टेंट ईशा सिंह से कहा था कि अक्की भी फिल्म में हैं। वो भी यहां आने वाले थे, लेकिन हमें देरी हुई। उन्हें किसी दूसरे इवेंट में जाना था। इसलिए वो निकल गए।
बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा बने। उन्होंने विवियन डीसेना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, बिग बॉस खत्म होने के बाद अब सलमान अपना पूरा फोकस अपकमिंग फिल्म सिकंदर में लगाने वाले हैं। उनकी फिल्म ईद पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications