Selfie Box Office Collection: दूसरे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार की 'सेल्फी', बस इतनी हुई फिल्म की कमाई
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन, एक बार फिर अक्षय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हुआ हाल हुआ।
Selfie Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। एक्टर की एक के बाद एक सभी फिल्में फ्लॉप रही। ऐसे में एक्टर को उम्मीद थी कि साल 2023 उनके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन, इस बार भी उनका लक कुछ काम नहीं आया और फिल्म सेल्फी रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म सेल्फी के पहले दिन का कनेक्शन काफी कम रहा। चलिए ऐसे में जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

वीकेंड पर सेल्फी का हुआ बुरा हाल
अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म सेल्फी का जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे थे। लेकिन, इसके बावजूद फिल्म की कमाई हमेशा की वीकेंड पर सुस्त रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म सेल्फी ने पहले दिन भारत में 2.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म का इतना कलेक्शन काफी निराशाजनक है। शनिवार को यानी दूसरे दिन भी इस फिल्म ज्यादा बिजनेस नहीं कर पाई। 'सेल्फी' ने दूसरे दिन कुल 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वीकेंड पर अक्षय कुमार की फिल्म का ऐसा हाल होना अब कोई नई बात नहीं है।
मलयालम फिल्म की है हिंदी रीमेक
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' 150 करोड़ के बजट में बनी है। ये फिल्म मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशियल रीमेक है। बड़े बजट मे बनी फिल्म सेल्फी से मेकर्स को उम्मीद थी कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। लेकिन, उनकी ये सारी उम्मीद ओपनिंग डे पर ही फुस्स रही। अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी से फैंस काफी निराश हैं। फिल्म में अक्षय और इमरान के अलावा डायना पेंटी, नुसरत भरूचा, अदा शर्मा भी लीड रोल में नजर आए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications