Samrat Prithviraj Collection: 'विक्रम' को नहीं पछाड़ पाई अक्षय की फिल्म,, दूसरे दिन की इतनी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने कोई खास बिजनेस नहीं किया।
मुंबई, 5 जून: वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म ने रिलीज होने के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। लेकिन, अब फिल्म के रिलीज होने के दूसरे दिन फैंस का जोश ठंडा पड़ता नजर आ रहा है।

फिल्म पृथ्वीराज की हुई इतनी कमाई
बता दें कि, फिल्म ने ओपनिंग डे में 10.50 करोड़ की कमाई की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी। लेकिन, दूसरे दिन फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने करीब 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
#SamratPrithviraj 's Day 2 All-India Early Estimates is ₹ 12.75 Crs Nett..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) June 5, 2022
विक्रम ने पृथ्वीराज को छोड़ा पीछे
फिल्म पृथ्वीराज कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' पछाड़ नहीं पाई। बता दें कि फिल्म विक्रम पृथ्वीराज के मुकाबले ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जबकी दोनों फिल्म एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य किरदार
सम्राट पृथ्वीराज में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, मानुषी छिल्लर और साक्षी तंवर भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा परफॉर्म कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications