बहन अलका को याद कर फूट फूटकर रोए अक्षय कुमार, 'सुपरस्टार सिंगर 2' शो में हो गई ऐसी बात

रिएलिटी शो में पहुंचे अक्षय कुमार के साथ कुछ ऐसा वाकया हुआ जिससे वह फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

मुंबई, 5 अगस्तः बॉलीवुड के स्टंट स्पेशलिस्ट हीरो अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलजी होने वाली है। फिलहाल अक्षय कुमार इस फिल्म में मौजूद अपनी 4 ऑनस्क्रीन बहनों के साथ मूवी का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए सभी लोग अलग अलग इवेंट्स और शो में पहुंच रहे हैं। सोनी टीवी पर आने वाले 'सुपरस्टार सिंगर 2' में भी फिल्म की पूरी टीम पहुंची थी। इस शो में अक्षय कुमार के साथ कुछ ऐसा वाकया हुआ जिससे वह फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। आइए आपको बताते हैं ऐसा क्या हुआ उनके साथ।

फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं अक्षय कुमार

फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' में बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। चैनल ने इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी फिल्म की चारों बहनों के साथ शो में पहुंचेंगे। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि फिल्म के सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

बच्चे का गाना सुन रो पड़े अक्षय कुमार

इसके बाद एक छोटा बच्चा अक्षय कुमार को 'फूलों का तारों का सबका कहना है...' गाना डेडिकेट करता है। इसके साथ ही स्क्रीन पर अक्षय और उनकी रियल लाइफ सिस्टर की कुछ अनसीन तस्वीरें दिखने लग जाती हैं। गाना सुन और उसके साथ फोटोज को देखकर अक्षय कुमार भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं।

वीडियो को देखकर भावुक हो गए अक्षय

इस वीडियो में अक्षय कुमार अपने आंसुओं को लाल रंग के गमछे से पोंछते हुए भी नजर आते हैं। फिर अक्षय कुमार कहते हैं वह अपनी बहन को 'देवी' बुलाते हैं। अक्षय कुमार कहते हैं- हम एक छोटे से घर में रहते थे। उस देवी के आने के बाद हमारी जिंदगी पूरी बदल गई। जो भाई-बहन का रिश्ता होता है उससे बड़ा और अच्छा रिश्ता कोई और नहीं है।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चैनल की तरफ से वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- इस रक्षा बंधन के खूबसूरत मौके पर, सुरों की एसी होगी बरसात कि भर आएगी सभी की आंखें। देखिए रक्षा बंधन स्पेशल। शनिवार-रविवार रात 8 बजे।

फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को होगी रिलीज

फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को होगी रिलीज

आपको बता दें कि फिल्म 'रक्षा बंधन' आगामी 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। वहीं सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातीब और स्मृति श्रीकांत अक्षय कुमार की बहनों का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की कहानी हिमांशू शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+