Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार की कार का भयानक एक्सीडेंट, कैसी है एक्टर की हालत? वीडियो हुआ वायरल
Akshay Kumar Car Accident: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार गत 19 जनवरी 2026 (सोमवार) शाम एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। शूटिंग खत्म कर मुंबई एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने घर लौट रहे अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी वैन जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास हुए सिलसिलेवार एक्सीडेंट का शिकार हो गया था।
अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट
फिलहाल इस हादसे की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो उछलकर सीधे अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन से जा टकराया।

सड़क पर पलटी अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन
इसके बाद अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन असंतुलित होकर एक्टर की एसयूवी से भिड़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर के कारण अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक गाड़ी पलट गई। सिक्योरिटी वैन के नीचे दबने से ड्राइवर और एक यात्री कुछ देर तक अंदर फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और सिक्योरिटी टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एक्सीडेंट में बाल बाल बचे अक्षय कुमार
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में घायल हुए ऑटो ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे के तुरंत बाद अक्षय कुमार अपनी एसयूवी से बाहर निकले थे और अपने गार्ड्स के साथ मिलकर घायलों की मदद में जुट गए थे।
-एक चश्मदीद ने बताया- दुर्घटना बेहद डरावनी थी लेकिन राहत की बात ये रही कि किसी की जान नहीं गई। अक्षय कुमार खुद लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्सीडेंट का वीडियो
-आपको बता दें कि इस हादसे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाड़ी को पलटी हुई हालत में देखा जा सकता है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग गाड़ियों में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अक्षय कुमार के फैंस काफी चिंतित हो गए थे।
-दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हालात को नियंत्रण में लिया था। पुलिस के अनुसार ये एक मामूली लेकिन चेन एक्सीडेंट था और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
अक्षय कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
फिलहाल अक्षय कुमार ने इस दुर्घटना को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके काफिले में सवार सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications