'ये आदमी हर चीज पर...' बुरी तरह पिट रही फिल्मों के लिए अक्षय ने कपिल को क्यों ठहराया जिम्मेदार?
अपनी फिल्में ना चल पाने के लिए अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है। अक्षय ने कहा कि कपिल की वजह से ही उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं।
मुंबई, 4 सितंबर: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की फिल्में बुरी तरह से पिट रही हैं। अब इसे बायकॉट का असर बोला जाए, या फिर मेकर्स द्वारा जनता की पसंद के मुताबिक फिल्में ना बना पाना। बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। इतना ही नहीं, लोग बड़े स्टार्स की फिल्में तक देखना पसंद नहीं कर रहे। इसका जीता जागता उदाहरण सुपरस्टार अक्षय कुमार हैं, जिनकी बीते कुछ वक्त से एक फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। अब अक्षय ने अपनी फिल्मों के ना चल पाने का जिम्मेदार कपिल शर्मा को ठहराया है।

एक्साइटेड हैं फैंस
कपिल शर्मा के शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी भी है कि शो सितंबर 10 से दर्शकों के बीच होगा। शो के नए प्रोमो में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बार कपिल शर्मा के ही शो में आकर अक्षय कुमार उन्हें फिल्में ना चलने का जिम्मेदार ठहरा देते हैं।

अक्षय कुमार आएंगे नजर
बताते चलें कि कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार रकुल प्रीत के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स अपनी फिल्म कठपुतली का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे।

ये क्या बोल गए अक्षय?
शो के प्रोमो में अक्षय और रकुल स्टेज पर नजर आएंगे। कपिल शर्मा अक्षय कुमार से सवाल पूछते हैं कि पाजी आप हर बर्थडे पर एक साल छोटे कैसे हो जाते हो। तो अक्षय कहते हैं कि ये आदमी इतनी नजर लगाता है सब चीजों पर.. मेरी फिल्मों पर.. पैसो पर नजर डाल दी.. अब फिल्में नहीं चल रहीं कोई।

रिलीज हुई 'कठपु्तली'
बताते चलें कि अक्षय कुमार ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया, जब एक्टर की फिल्म 'कठपु्तली' ओटीटी पर रिलीज हुई। एक्टर की आखिरी फिल्म रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। यही हाल एक्टर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का भी हुआ था।

कपिल शर्मा शो की वापसी
वहीं कपिल शर्मा के शो की बात की जाए, तो कपिल तीसरे सीजन के साथ अपने शो की वापसी कर रहे हैं। कपिल के शो में इस दफा फैंस को कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। फैंस कपिल के शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications