'मैं मरा नहीं हूं, काम करता रहूंगा', सरेआम भड़के अक्षय कुमार, फ्लॉप फिल्मों को लेकर कही ऐसी बात

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज यानी 2 अगस्त 2024 को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर दमदार कॉमेडी करते नजर आएंगे।

15 अगस्त को रिलीज हो रही है 'खेल खेल में'
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अपनी लगातार फ्लॉप होती फिल्मोंको लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

akshay kumar

ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे अक्षय कुमार
जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार की 'बड़े मिया छोटे मियां', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे', 'रक्षा बंधन' जैसी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हुई है। उनकी हालिया रिलीज 'सरफिरा' भी बुरी तरह से पिट गई है। ऐसे में उनसे ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर उनकी फ्लॉप फिल्मों को लेकर जैसे ही सवाल पूछा गया तो एक्टर भड़क गए।

अक्षय से मीडिया ने किए कई तरह के सवाल
अक्षय कुमार ने गुस्से भरे अंदाज में कहा- मरा नहीं हूं...काम कर रहा हूं और करता रहूंगा। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय से मीडिया ने कई तरह के सवाल किए थे। उनसे उनकी लगातार फ्लॉप होती फिल्मों पर भी सवाल किया गया। एक्टर से पूछा गया कि, क्या कारण है कि उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं। क्या ऑडियंस का टेस्ट बदल चुका है।

अक्षय कुमार ने सुनाई कहानी
इस पर अक्षय कुमार ने वहां मौजूद पत्रकारों को एक कहानी सुनाई।अक्षय कुमार ने कहा- एक किसान था। एक दिन उसकी गाय खो गई। गांव वाले उसके पास आए और कहा कि आपकी गाय खो गई है। बहुत दुख हुआ सुनकर। किसान कहता है- ठीक है। अगले दिन उसकी गाय मिल जाती है और साथ में तीन-चार गाय और आ जाती है।

मीडिया पर भड़के अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने आगे बताया- उस समय किसान के पास एक बार फिर से सारे गांव वाले आते हैं और कहते हैं कि आपको तो चार गायें और मिल गईम। किसान कहता है- ठीक है। कुछ महीनों बाद उसका बेटा गाय के ऊपर बैठकर जा रहा था, वो गिर गया। उसके पैर में तोट आई। फिर से सारे गांव वाले किसान के पास गए। तब भी किसान ने कहा- ठीक है।

'मेरे साथ भी सब ठीक है'
अक्षय कुमार ने आगे कहा- उसके अगले दिन गांव का जो राजा था उसने एक नियम बना दिया कि युद्ध चल रहा है उसके लिए गांव के सारे बच्चों को मिलिट्री ट्रेनिंग लेनी होगी लेकिन किसान का बेटा जा नहीं पाया क्योंकि उसके पैर में चोट लगी थी। गांव के सारे लोगों ने किसान से कहा- सबके बच्चे जा रहे हैं तेरा बच्चा जा नहीं पा रहा है तो किसान ने कहा- ठीक है। इसके बाद अक्षय कुमार ने कहा- तो मैं ये कहना चाहता हूं कि जो होता है अच्छे के लिए होता है। मेरे साथ भी सब ठीक है।

अक्षय कुमार ने कहा- मरा नहीं हूं, काम करता रहूंगा
अक्षय कुमार ने कहा- मैं सोच विचार नहीं करता। ऐसे ऐसे मैसेजेस आते हैं...सॉरी यार, फिक्र मत करना। अबे मरा नहीं हूं। एक जर्नलिस्ट ने लिख भी दिया चिंता मत करो तुम कमबैक करोगे। मैंने उसे फोन करके कहा कि भाई तू ये क्यों लिख रहा है। मैं मरा नहीं हूं। मैं इधर ही हूं। काम कर रहा हूं और आगे करता रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+