Prithviraj Trailer Out: फिर साथ में नजर आएंगे अक्षय और सोनू सूद, देखिए दमदार ट्रेलर
अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' काफी दिनों से चर्चा में है। जिसका अब शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार के अलावा और भी एक्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
मुंबई, 9 मई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर काफी चर्चा में हैं जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार योद्धा राजा के रूप नजर आ रहे हैं। जबकि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उनकी प्रसिद्ध प्रेम रुचि, संयुक्ता की भूमिका निभाई है।

अक्षय कुमार का ये होगा रोल
पृथ्वीराज की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म उनके जीवन के इतिहास दर्शाएगी। जिनके किरदार में अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसके अलावा बात करें फिल्म में मानुषी छिल्लर की तो संयोगिता के रोल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, मानुषी छिल्लर की ये डेब्यू फिल्म होगी।
फिल्म के ये होंगे मुख्य किरदार
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा ट्रेलर में अभिनेता सोनू सूद कवि चंद्रवरदाई के किरदार में दिखाई दिए। वहीं, इस फिल्म में एक्टर संजय दत्त काका कान्हा की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में साक्षी तंवर, ललित तिवारी भीअहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म पृथ्वीराज को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब 3 जून को ही पता चलेगा फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खड़ा उतर पाई।
देखिए फिल्म का पूरा ट्रेलर












Click it and Unblock the Notifications