Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Akshara Singh Viral Video: अक्षरा सिंह ने क्यों कहा 'हाए दुनिया'? मची सनसनी, क्या पवन सिंह से कनेक्शन?

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। अपने दमदार अभिनय और सुपरहिट गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।

अक्षरा सिंह का वीडियो हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो में अक्षरा सिंह दिवंगत दारा सिंह के मशहूर सैड वॉयसओवर 'किसी को नफरत है मुझसे' पर बेहद भावुक अंदाज में नजर आ रही हैं। ये वॉयसओवर इंसानी रिश्तों की जटिलताओं और समाज की अजीब सोच को बयां करता है, जिसे अक्षरा ने अपनी एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से और भी असरदार बना दिया है।

Akshara Singh

सर्दियों में स्टाइल और इमोशन का जबरदस्त मेल

वायरल वीडियो में अक्षरा सिंह सर्दियों के मौसम में बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं। वनपीस ड्रेस के साथ जैकेट पहने, ठंडी हवा में सड़क पर चलते हुए वह कैमरे की तरफ देखकर अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आती हैं।शुरुआत से लेकर अंत तक उनकी अभिनय क्षमता और भावनात्मक अभिव्यक्ति दर्शकों को बांधे रखती है।

अक्षरा के कैप्शन ने मचाई सनसनी

-वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने छोटा लेकिन असरदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है- हाए दुनिया। अक्षरा सिंह के इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

-एक यूजर ने भावुक अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है- अब अपनी दुनिया बसाइए। पवन सिंह को याद मत करिए। जैसे ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को चुना, वैसे ही आप भी आगे बढ़िए। इस तरह के कमेंट्स से साफ है कि अक्षरा सिंह के वीडियो ने लोगों की भावनाओं को गहराई से छू लिया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिएटिव और इमोशनल कंटेंट शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से उनका फैनबेस लगातार मजबूत हो रहा है। उनके वीडियो सिर्फ एंटरटेन नहीं करते बल्कि दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते भी हैं।

अक्षरा सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-आपको बता दें कि अक्षरा सिंह जल्द ही दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ 2 फिल्मों- 'सात फेरे चार वचन' और 'अम्बे है मेरी मां' में नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब दर्शक ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

-अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार चर्चा में रह चुकी हैं। हालांकि विवादों के बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी और स्टारडम पर कोई असर नहीं पड़ा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+