Ajaz Khan: फरार हो गए एजाज खान, मोबाइल फोन बंद, क्या हुआ एक्टर के साथ? पुलिस ने शुरू की तलाशी
Ajaz Khan: बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। रिएलिटी शो में अश्लील कंटेंट दिखाने के बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल एजाज खान को कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है।
एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
रेप जैसे गंभीर मामले में आरोपी एक्टर एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका को मुंबई के दिंडोशी सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद से एजाज खान फरार हो गए हैं। कहा जा रहा है कि कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद से एजाज खान का कोई पता नहीं चल पा रहा है।

क्या फरार हो गए एजाज खान?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट का फैसला आने के बाद से एजाज खान का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। वहीं मुंबई पुलिस ने एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम का गठन भी किया गया है।
एजाज खान को क्यों घिरे मुसीबत में?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर एजाज खान पर एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। एक्टर के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया है। इसके अलावा उस एक्ट्रेस ने एजाज खान पर फाइनेंशियली और प्रोफेशनली मदद देने का झूठा वादा करने का भी आरोप लगाया है।
एजाज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानी थी
जानकारी के अनुसार एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा है कि एक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। ऐसे में एजाज खान की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। वहीं कोर्ट का फैसला आते ही एजाज खान फरार हो गए हैं। उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
रिएलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर शुरू हुआ था विवाद
-आपको बता दें कि रेप केस से पहले 'उल्लू ऐप' पर एजाज खान के रिएलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर भी एक्टर विवादों में घिर गए थे। दरअसल इस शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
-उस वीडियो में एजाज खान कंटेस्टेंट्स से कपड़े उतारने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए अलग-अलग पोजिशन को लेकर बातें करते नजर आ रहे थे। एजाज खान सिर्फ बातें ही नहीं कर रहे थे बल्कि वह कंटेस्टेंट्स से इन पोजिशंस की एक्टिंग करने के लिए भी कह रहे थे। इस विवाद के बाद इस शो को बंद कर दिया गया और इसके सभी एपिसोड्स भी डिलीट कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications