Singham Again: बवंडर है 'सिंघम अगेन', रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी की मचाएगी सिनेमाघरों में कोहराम

Ajay Devgn Singham Again First Review: ये दिवाली क्लैश वाली। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हो रही है और इसी दिन कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी आ रही है। ये रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की तीसरी किश्त है। इस बार की सिंघम कई मायनों में खास होने वाली है। ये फिल्म पहले ही मल्टीस्टारर है।

इसके साथ ही रोहित ने बॉलीवुड के सबसे खान सलमान को भी फिल्म में ले लिया है। सिंघम अगेन में सलमान के चुलबुल वाले कैरेक्टर का क्रॉसओवर दिखाया गया है। इससे सलमान खान के फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में सिंघम अगेन की एडवांस बुकिंग में भी खूब फायदा देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज होने के पहले अब सिंघम अगेन का रिव्यू सामने आया है।

Ajay Devgn Singham Again First Review rohit shetty kareena kapoor khan

फिल्म है धुआंधार और धमाकेधार
ऑलवेज बॉलीवुड नाम के ट्वीटर अकाउंट ने सिंघम अगेन का रिव्यू शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म की खूब तारीफ की है। साथ ही फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। पोस्ट में लिखा, सिंघम अगेन जितना मास ऑडियंस को अपील करती है। उतना ही इसमें फैमिली ड्रामा भी है। यही दो वजहें इस फिल्म को नई ऊंचाइयों में ले जाएगी। अजय देवगन फिल्म की कहानी में अपने ट्रेडमार्क को लेकर चमक रहे हैं। दीपिका और करीना ने भी अच्छा काम किया है। वहीं, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह के कैमियो ने भी कमाल किया है। हालांकि ये ऑलवेज बॉलीवुड का रिव्यू है, oneindia hindi की तरफ से किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं दी गई है।

ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी निगाहें
ख़ैर फिल्म को अधिकतर लोग धमाकेदार ही बता रहे हैं। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में बस एक दिन बचे हैं। अब देखना ये है कि फिल्म कितना दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है। दरअसल फिल्म दीपावली के अगले दिन रिलीज हो रही है। इसलिए मेकर्स को फिल्म से ज्यादा उम्मीदें हैं। साथ ही ट्रेड एक्सपर्ट्स भी बुकिंग को देखते हुए उम्मीदें लगा रहे हैं कि सिंघम अगेन का कलेक्शन बेहतरीन होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+