अजय देवगन के लिए चल रहा है 'भीख मांगो आंदोलन', एक्टर से नाराज हुआ फैन और कर दिया ऐसा काम
Ajay Devgn Bheek Maango Andolan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक फैन के चलते अजय देवगन इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि अजय देवगन के खिलाफ एक अनोखा विरोध हो रहा है। नासिक में एक शख्स को उनकी स्कूटी पर अजय देवगन के खइलाफ मुहिम छेड़ते हुए देखा गया। इस फैन ने 'अजय देवगन के लिए भीख मांगो' नाम से ये विरोध प्रदर्शन शुरू किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्विटर पर वायरल हो रहा ये वीडियो नासिक का का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी पर बैठ सड़कों पर अजय देवगन के लिए भीख मांगते हुए नजर आ रहा है। दरअसल ये फैन अजय देवगन के ऑनलाइन गेमिंग को प्रमोट करने से खासा नाराज है। उसका कहना है कि अजय देवगन को पैसे की इतनी ही मजबूरी है, तो भीख मांगकर पैसे जोड़ेंगे और उन्हें भेज देंगे। आपको बता दें कि इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के लिए उस शख्स ने अपनी स्कूटी पर स्पीकर और प्लेकार्ड लगा रखा है। उस प्लेकार्ड पर लिका हुआ है- अजय देवगन के लिए भीख मांगो आंदोलन।

अजय देवगन के लिए चल रहा भीख मांगो आंदोलन
'मुंबई न्यूज' नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए इस एक मिनट के वीडियो में वह शख्स लाउड स्पीकर पर कह रहा है- मैं ऑनलाइन गेमिंग और उसके विज्ञापनों का विरोध कर रहा हूं। भगवान की कृपा से इन सेलेब्स के पास बहुत कुछ है और फिर भी वो ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
ऑनलाइन गेमिंग को प्रमोट करने से परेशान फैन
शख्स ने वीडियो में आगे कहा- मैंने फैसला किया है कि मैं इस भीख मांगो आंदोलन को चलाऊंगा और पैसे इकट्ठा करने के लिए सड़कों पर भीख मांगूंगा। ये जमा पैसे मैं अजय देवगन को भेजूंगा और उनसे अनुरोध करूंगा कि वह आगे ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा बिल्कुल न बनें। यदि उनको पैसे की जरूरत है, तो मैं फिर से उन्हें इसी तरह भीख मांगकर रुपये भेजूंगा। लेकिन कृपया वह ऐसे विज्ञापनों को प्रमोट न करें। मैं गांधीगीरी करते हुए उनसे ये अनुरोध कर रहा हूं।
ट्विटर पर वायरल हो रहा है वीडियो
आपको बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए 'मुंबई न्यूज' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने कैप्शन में लिखा है- नासिक का ये अज्ञात व्यक्ति एक्टर अजय देवगन द्वारा ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापनों को बढ़ावा देने से इतना नाराज है कि वह उनके लिए भीख मांग कर रहा है। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंटस कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने अजय देवगन पर कमेंट करते हुए लिखा है- बिल्कुल सही तरीका है, सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, मैंने कुछ और सेलेब्रिटीज को भी ऐसा करते हुए देखा है। अजय देवगन में भी ये बुरी आदतें आ गई हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अच्छी पहल है। सलाम सरजी, कम से कम आप समाज की भलाई के लिए एक कदम आगे तो बढ़े। एक और यूजर ने लिखा है- अपनी बात रखने का क्या बेहतरीन तरीका है... इस इंसान को बधाई।












Click it and Unblock the Notifications