रतन टाटा के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अजय देवगन से लेकर रितेश देशमुख ने जताया शोक
Bollywood Celeb Recation On Ratan Tata Death: टाटा ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan tata passed away) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार (9 अक्टूबर) देर रात निधन हो गया। रतन टाटा 86 साल के थे और गंभीर हालत के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के ही दौरान उनका निधन हो गया।
रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। आम से लेकर खास आदमी भी रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अजय देवगन से लेकर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्वीटर) पर पोस्ट शेयर की। इसके जरिए दोनों ने शोक व्यक्त किया है।

लेगेसी को पीढियां याद रखेंगी
अजय ने अपनी पोस्ट पर लिखा, दुनिया एक दूरदर्शी के निधन से शोक में डूबी हुई है। रतन टाटा की लेगेसी, पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। भारत और उससे परे उनका योगदान अतुलनीय है। हम अत्यंत आभारी हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इसके साथ ही उन्होंने अपने आस्क मी सेशन को भी आगे के लिए बढ़ा दिया है।
रितेश देशमुख ने जताया शोक
सिंघम अगेन का है इंतज़ार
अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज़ के इंतज़ार में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 1 नवंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का क्लैश भूल भुलैया 3 से होना है। दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज़ होगी। इन दोनों ही फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर है। अब देखना ये है कि दोनों में कौन इस मुकाबले में जीतती है।












Click it and Unblock the Notifications