अजय देवगन की 'नाम' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगा एक्टर्स का दशकों पुराना लुक!
अजय देवगन की फिल्म 'नाम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म पिछले 18 साल से बनकर तैयार थी, लेकिन किसी कारणवश रिलीज नहीं हो सकी। अजय की ये फिल्म 2006 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन ये अटक गई और अब जाकर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। 'नाम' सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का ट्रेलर अजय की आवज से खुलता है। यहां पता चलता है कि अजय का किरदार अपनी पहचान खोज रहा है। उसे अलग-अलग लोग अलग-अलग नामों से जानते हैं। उसके दुश्मन भी हैं और कुछ दोस्त भी। फिल्म में उसका एक अतीत है, जिसे वो जूझ रहा है। हालांकि, असल सच क्या है ये फिल्म में पता चलेगा। ख़ैर फिल्म में अजय के साथ भूमिका चावला और समीरा रेड्डी अहम रोल में हैं।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर है फिल्म
अजय की 'नाम' का ट्रेलर देख ये समझ आता है कि फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉनर की है। इसमें अजय साइको का भी किरदार निभाते नजर आएंगे। इसे मुंबई के अलावा कुछ अन्य देशों की लोकेशन में शूट किया गया है। मेकर्स ने पहले इसे देशभक्ति फिल्म के रूप में अनाउंस किया था। ख़ैर 'नाम' की रिलीज के पहले अजय देवगन के सामने सिंघम अगेन और अनीस की भूल भुलैया 3 रिलीज हुईं हैं। इन दोनों ने अपने-अपने स्तर पर ठीक कमाई की है।
भूमिका चावली का अहल रोल
नाम को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। बता दें, 'नाम' की रिलीज की अफवाह साल 2020 में भी आई थी। इस फिल्म पर कुछ समय पहले ये भी कहा था कि इसे डायरेक्ट ओटीटी पर भी रिलीज किया जा सकता है। लेकिन साल 2022 में इस फिल्म को रुंगटा एंटरटेनमेंट वाले अनिल रुंगटा ने खरीद लिया था। फिल्म में अजय के अलावा भूमिका चावला और समीरा रेड्डी भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग की तस्वीर भी अनीस ने पोस्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications