क्या पहले से ही सास जया बच्चन को पसंद नहीं थीं ऐश्वर्या राय? इस एक्ट्रेस संग वायरल वीडियो ने उड़ा दिए हैं होश

Aishwarya Rai Throwback video: ऐश्वर्या राय बच्चन बहू बनने से बहुत पहले एक अवॉर्ड शो में अपनी सासू मां जया बच्चन से मिली थीं। अब हाल ही में एक पुराना क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म के लिए ऐश्वर्या को सबसे शानदार एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।

वायरल हो रहे क्लिप को देखने के बाद फैंस के मन में तमाम तरह के सवाल घर कर रहे हैं। क्योंकि इस क्लिप में न सिर्फ ऐश्वर्या बल्कि प्रीति जिंटा भी नजर आ रही हैं। प्रीति की जया बच्चन के साथ बॉन्डिंग भी देखने लायक है। रेडिट पर शेयर इस क्लिप पर ऐश्वर्या को कुछ कहते सुना जा सकता है।

Aishwarya Rai

क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या स्टेज पर अवॉर्ड हाथ में पकड़े स्पीच दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रीति जिंटा जया बच्चन के साथ गॉसिपिंग करती दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वे दोनों की ऐश्वर्या की स्पीच को इग्नोर कर रहे हैं। रेडिट पर भी वायरल इस क्लिप को लेकर लोग तमाम तरह की बातें कर रहे हैं।

बताते चलें कि जया बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते में खटास की खबरें कोई नई नहीं हैं। बीते कुछ समय से अभिषेक संग ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने भी तूल पकड़ा हुआ है। हालांकि बच्चन फैमिली की तरफ से इसे लेकर कुछ कहा नहीं गया। होली के समय भी ऐश्वर्या को परिवार से अलग होली मनाते देख फैंस काफी परेशान हो गए थे और एक बार फिर खटपट की खबरों से माहौल गर्म हो गया था।

बताते चलें कि वायरल वीडियो में ऐश्वर्या स्पीच दे रही हैं। वे कहती हैं कि मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने आज मेरे लिए इस अवॉर्ड को पॉसिबल बनाया। मैं इंडस्ट्री में मुझे अपना बेस्ट देने के लिए सबको थैंक्स कहना चाहती हूं।

वीडियो में प्रीति और जया बच्चन के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। बता दें कि प्रीति जिंटा और अभिषेक बच्चन को भी फैंस साथ में काफी पसंद करते थे। दोनों ने कभी अलविदा ना कहना, सलाम नमस्ते, झूम बराबर झूम, अलग और हल्ला बोल जैसी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+