Aishwarya Rai बेटी आराध्या और अभिषेक बच्चन के साथ हुईं स्पॉट, 51 की उम्र में अपने स्वैग से लूट ली महफिल
Aishwarya Rai News: ऐश्वर्या राय और पति अभिषेक बच्चन को हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जूनियर बी काफी कूल लुक में नजर आ रहे थे और उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ से हाथ भी मिलाया। दूसरी ओर एयरपोर्ट पर पैपराजी ने ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ कैमरे में कैद किया। दोनों ने मुस्कुराते हुए काफी आराम से तस्वीरें खिंचवाई। मां-बेटी ने ब्लैक कलर में ट्यूनिंग की थी और दोनों काफी खुश नजर आ रही थीं। ऐश का ब्लैक स्वेटशर्ट और रेड लिप्स लुक का स्वैग अलग ही नजर आ रहा था।
ऐश्वर्या राय बेटी के साथ दिखीं और दोनों लगातार हंसती-मुस्कुराती नजर आईं। इस ट्रेंडी लुक में भी उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। 51 साल की ऐश के एयरपोर्ट ने मौजूदा दौर के स्टार्स का लुक फेल कर दिया और सारी लाइमलाइट लूटकर ले गईं। पूरी फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि फैमिली अपने वेकेशन से वापस मुंबई लौटी है।

Aishwarya Rai के लुक की हो रही चर्चा
एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या का यह लुक काफी चर्चा में है। सिंपल और ट्रेंडी लुक में भी उनकी खूबसूरती और अदा ने सबका दिल जीत लिया। खास तौर पर मां-बेटी की कलर ट्यूनिंग देखते ही बन रही थी। पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा, तो उन्होंने कुछ देर रुककर पोज भी दिए। आराध्या भी काफी खुश नजर आ रही थीं। अभिषेक बच्चन के जेंटलमैन बिहेवियर की भी फैंस तारीफ कर रहे हैं। वह मुस्कुराते हुए सबसे मिले और स्टाफ से हाथ भी मिलाया।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय के साथ सरेआम संजय दत्त ने किया था रोमांस, भाई बने थे ससुर अमिताभ बच्चन, फिर हुआ ऐसा Disaster
ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों कर रहे चुनिंदा फिल्मों में ही काम
करियर की बात करें, तो ऐश्वर्या को आखिरी बार फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नंदिनी के किरदार में देखा गया था। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज़ हुई थी, जो पोन्नियिन सेलवन सीरीज का दूसरा भाग थी। फिलहाल वह किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन कांस और दूसरे इवेंट में अक्सर स्पॉट होती हैं। अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्मों में हाउसफुल 5 शामिल है। आखिरी बार वह जी-5 की कालीधर लापता में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ दैविक भागेला और जीशान अय्यूब भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: 25 साल पहले ऐश्वर्या राय के भाई बनने वाले थे सलमान खान, फिर हुआ ऐसा कांड












Click it and Unblock the Notifications