'ऐश्वर्या राय बोलेंगी आबरा का डाबरा, कोई छड़ी दे दो', लोगों ने उड़ाया Aishwraya का मजाक, जानें क्या हुई बात

Aishwarya Rai Troll: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बिगड़ते रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरी
कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल वाले यानी बच्चन परिवार के बीच दूरियां आ चुकी हैं। यही कारण है कि ऐश्वर्या राय अब न तो अपने पति अभिषेक बच्चन और न ही बच्चन परिवार के किसी सदस्य के साथ नजर आती हैं।

Aishwarya Rai Troll

दुबई इवेंट में ऐश्वर्या के लुक का उड़ रहा है मजाक
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने हाल ही में दुबई में ग्लोबल वुमेन फोरम कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। यहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बात की थी। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक को ट्रोल किया जा रहा है। ऐश्वर्या राय ने इवेंट के लिए ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें एक ट्रेल भी थी।

ऐश्वर्या राय का वीडियो हो रहा है वायरल
ऐश्वर्या राय ने इसके साथ एक एम्ब्राइडरी वाली जैकेट भी पहना हुआ था। इन सबके बीच इवेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ने मंच पर जैसे ही कदम रखा, बैकग्राउंड में एक बड़ी स्क्रीन पर उनका नाम 'ऐश्वर्या राय' और प्रोफेशन- 'इंटरनेशनल स्टार' लिखा हुआ फ्लैश हो रहा था।

ऐश्वर्या राय की ड्रेस हुई ट्रोल
ऐश्वर्या राय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या राय इस ब्लू कलर के ढीले ढाले गाउन में 'हैरी पॉटर' फिल्म का कोई किरदार लग रही थी जिसके हाथ में बस छड़ नहीं थी।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
लोगों ने ऐश्वर्या राय के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐश्वर्या राय अभी स्टज पर आबरा का डाबरा बोलेंगी, कोई उन्हें छड़ी दे दो। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- फिल्मों के बाद अब वह जादू का काम करने लगी हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर अटकलें जोरों पर हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में धूमधाम से शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में वह एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के पैरेंट्स बनें।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबर
वहीं साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों अलग-अलग पहुंचे थे जिसके बाद ये चर्चा तेज हो गई की इनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या द्वारा अपनी बेटी आराध्या के बर्थडे की तस्वीरें शेयर की गई थीं जिनमें अभिषेक सहित बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य दिखाई नहीं दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+