कभी महिमा के साथ इस एड में साइड रोल में थीं ऐश्वर्या, बोले लोग- 'पता नहीं था Yahi Thi Right Choice Baby'

नई दिल्ली, 15 सितंबर। पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या को 'ब्यूटी विद ब्रेन' के नाम से जाना जाता है। वो खूबसूरती का पूरा पैकेज मानी जाती हैं तो वहीं अदाकारी के मामले में भी उनका कोई सानी नहीं है। साल 1994 में विश्वसुंदरी का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय इससे पहले ही रातों रात स्टार बन गई थी लेकिन अचरज ये है कि जिस एड वीडियो की वजह से वो चर्चा में आई थीं, उसमे लीड एक्ट्रेस वो नहीं कोई और थीं और तब ऐश कभी बॉलीवुड में आएंगी भी या नहीं, ये शायद ऐश्वर्या को भी नहीं पता था।

मशहूर ब्रांड पेप्सी ने साइन किया

मशहूर ब्रांड पेप्सी ने साइन किया

लेकिन कहते हैं ना तकदीर ऊपर वाला लिखता है और उसने ऐश्वर्या के बारे में सुनहरा इतिहास लिखना तय किया था और ऐश्वर्या ने वो काम बखूबी किया भी। दरअसल साल 1993 में ऐश्वर्या मॉडलिंग और फैशन जगत का चर्चित चेहरा बन चुकी थीं, उनकी सुंदरता के चर्चे होने लगे थे, इसलिए मशहूर ब्रांड पेप्सी ने अपने एड में उन्हें साइन किया था लेकिन उसने लीड रोल एक्ट्रेस महिमा चौधरी को दिया था, जिनके अपोजिट थे सुपरस्टार आमिर खान,जो उस वक्त जवां दिलों की धड़कन बन चुके थे।

'Yahi hai Right Choice Baby' वाले एड ने मचाया था धमाल

'Yahi hai Right Choice Baby' वाले एड ने मचाया था धमाल

'Yahi hai Right Choice Baby' वाले एड ने टीवी पर धमाल मचा दिया था, लोग इस एड को देखने के लिए ललायित रहते थे लेकिन तब लोग ऐश्वर्या राय को उनके नाम से नहीं बल्कि 'एड वाली संजना' के रूप में जानते थे लेकिन इसके बाद उनका नाम पूरी दुनिया को पता चल गया क्योंकि ऐश्वर्या राय ने विश्वसुंदरी का खिताब जीतकर कामयाबी का नई दास्तां जो लिखी थी।

 'वन फिल्म वंडर'

'वन फिल्म वंडर'

और इसके बाद उन्होंने सिने जगत में एंट्री की और हरी आंखों वाली इस अदाकारा ने बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया। ताज्जुब ये है कि उनके साथ एड में लीड रोल प्ले करने वाली महिमा चौधरी ने भी बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन वो 'वन फिल्म वंडर' बनकर रह गईं।

आमिर खान और ऐश्वर्या राय ने साथ में फिल्म नहीं की

आमिर खान और ऐश्वर्या राय ने साथ में फिल्म नहीं की

और यही नहीं अपने इतने लंबे करियर में आमिर खान और ऐश्वर्या राय बेहद सफल होने के बावजूद एक साथ कभी भी फिल्मों में नजर नहीं आए, दोनों ने आज तक बतौर हीरो-हिरोईन साथ में काम नहीं किया, अब इसके पीछे क्या वजह रही, ये आज तक किसी को समझ नहीं आया।

बोले लोग- 'Yahi thi Right Choice Baby'?

फिलहाल लंबे वक्त बाद ये एड एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और लोगों की यादें आज ताजा हो गई हैं। लोग इस एड को पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने ऐश्वर्या के बारे में लिखा है कि उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है, वो आज भी पहले की तरह ही खूबसूरत है। तो किसी ने लिखा है 'Yahi thi Right Choice Baby' लेकिन तब पता नहीं था। लोग इस ऐड को शेयर भी खूब कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+